Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही बहाल Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ...

हाई-फाई गर्लफ्रेंड का चस्का! लग्जरी गिफ्ट देने के लिए रांची के बॉयफ्रेंड ने किया बड़ा कांड, चुराए सोने के जेवर, पूरी कहानी चौंकाने वाली

झारखंड की राजधानी रांची में एक युवक अपनी प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए चोर बन गया. हालांकि, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही प्रेमिका और उसके एक साथी को भी गिरफ्त में लिया है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. तीनों आरोपी रांची के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रांची के कांके थाना क्षेत्र का रहने वाला 27 वर्षीय राजा वर्मा, गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया, और रांची के दीपा टोली निवासी अनीश सोनी शामिल हैं.

घर में घुसकर चुराए जेवर

पुलिस के अनुसार, राजा वर्मा का लक्ष्मी कुमारी के साथ प्रेम संबंध था. गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने और उसे महंगे गिफ्ट देने के लिए राजा ने चोरी का रास्ता अपना लिया. इसी सिलसिले में 8 नवंबर की रात उसने सदर थाना क्षेत्र के सुंदर विहार कॉलोनी में रहने वाले पवन कुमार शाह के घर में घुसकर सोने की चेन, कान की बाली, टॉप्स, जितिया और अन्य गहनों की चोरी कर ली.

घटना के बाद पीड़ित पवन कुमार शाह ने सदर थाने में केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी राजा वर्मा को दबोच लिया. पूछताछ में राजा ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसने चोरी किए गहनों में से कुछ अपनी प्रेमिका लक्ष्मी को गिफ्ट किए, जबकि बाकी गहनों को अनीश सोनी नामक ज्वेलर को बेच दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

राजा की निशानदेही पर पुलिस ने लक्ष्मी कुमारी और अनीश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई सोने की चेन, दो जोड़ी टॉप्स, सोने की बालियां, जितिया, चांदी के तीन जोड़ी पायल, बिछिया** और अन्य आभूषण बरामद किए.

गौरतलब है कि रांची में इससे पहले भी इसी तरह का एक अजीबोगरीब चोरी कांड सामने आया था. अगस्त महीने में लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि घर की मालकिन का बेटा वी. वेनिशन जेवियर था. नशे की लत में डूबे जेवियर ने अपने दो दोस्तों पीयूष शर्मा और कुणाल सोनी के साथ मिलकर करीब 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिए थे.