Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...

ताजमहल में सगाई, दिल में टीम इंडिया! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन ने जताई भारत से खेलने की तमन्ना, WPL को लेकर उत्साहित

ऑस्ट्रेलिया के दबदबे को खत्म कर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे का वर्ल्ड कप जीता. अब ऑस्ट्रेलिया की ही एक महिला क्रिकेटर ने भारत से खेलने की तमन्ना जताई है. वो चाहती है कि ये ख्वाहिश उनकी शादी के बाद पूरी होती दिखे. भारत से खेलने की चाह रखने वाली वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन है, जिन्होंने आगरा के ताजमहल में सगाई की है.

अमांडा वेलिंगटन, भारत में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप की ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थी. लेकिन 2018 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियन टीम का वो हिस्सा रही हैं. अमांडा ने न्यूज 24 से खास बातचीत में अपनी पूरी स्टोरी बताई और साथ में टीम इंडिया के लिए खेलने की अपनी तमन्ना भी जाहिर की.

पंजाबी लड़के से ताजमहल में की सगाई

3 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मैच खेलने वाली अमांडा वेलिंगटन ने बताया कि उनकी सगाई एक पंजाबी लड़के से हुई है, जिसका नाम हमराज है. दोनों की सगाई ताजमहल में हुई. उन्होंने कहा कि हमराज बढ़िया लड़का है. सगाई के दौरान हमराज का परिवार भी मौजूद था.

अमांडा वेलिंगटन को भारत से प्यार

अमांडा वेलिंगटन ने आगे कहा कि उन्हें भारत से बहुत प्यार है. उन्हें यहां के स्पाइसी फूड पसंद है. वो भारत की संस्कृति, भाषा और संगीत सीखने की कोशिश कर रही है. वो मंदिर जाने लगी हैं. मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज भी नहीं खातीं.

दलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में स्टेज पर चढ़ गईं अमांडा

अमांडा की भारतीय म्यूजिक और संस्कृति में बढ़ते इंटरेस्ट का असर पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के एडिलेड में हुए कन्सर्ट में भी दिखा. उन्हें ना सिर्फ परफॉर्मेन्स के दौरान स्टेज पर जाने का मौका मिला बल्कि उन्होंने दलजीत को एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की जर्सी भी गिफ्ट की.

ऐसे बन सकता है टीम इंडिया से खेलने का मौका

अमांडा ने आगे बताया कि एक बार जब उनकी और हमराज की शादी हो जाएगी तो फिर उनके पास दोहरी नागरिकता होगी. उन्होंने कहा कि फिर वो टीम इंडिया से खेलना चाहेंगी और उम्मीद करती हैं कि एक दिन ऐसा होगा भी. अमांडा वेलिगटन ने WPL 2026 के ऑक्शन में भी अपना नाम डाला है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें भारत की महिला T20 लीग में खेलने का मौका मिलेगा.