Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

यामी-इमरान की ‘हरकत’ (Haq) ने मचाया धमाल? ओपनिंग डे पर कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिस्पॉन्स

शाहबानो केस पर आधारित फिल्म हक रिलीज से पहले से चर्चा में है. अब इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म से यामी गौतम और इमरान हाशमी की एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है. मगर क्या इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है? फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े आ गए हैं. जिस फिल्म को लेकर इतने समय से बज़ बना हुआ है और जिसका बैकड्रॉप एक हाइलाइटेड केस पर आधारित है तो ऐसे में फिल्म की कमाई पर ही इसका असर जरूर दिखना चाहिए.

मगर हक के साथ ऐसा फिलहाल दिखता नजर नहीं आ रहा है. यामी गौतम की कुछ फिल्मों ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा परफॉर्म किया है. उस लिहाज से देखा जाए और फिल्म के बजट के हिसाब से भी देखा जाए साथ ही इसकी कास्ट को देखा जाए तो फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिलनी चाहिए थी. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाया है.

ओपनिंग डे पर हक ने कितने कमाए?

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ओपनिंग डे पर 2 करोड़ रुपए का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ से 50 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे के दिन 1.65 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म के पास इस आंकड़े को सुधारने के लिए पहले वीकेंड में अच्छा मौका है. क्योंकि शुरुआत में ही ये फिल्म अपने बजट के आस-पास पहुंच सकती है. अगर शुरू से ही फिल्म की कमाई ऐसी रही तो आने वाले वक्त में इसके लिए अन्य फिल्मों की रिलीज की वजह से स्कोप घटता जाएगा. ऐसे में इस फिल्म को अगर हिट होना है तो इसके लिए फिल्म का रिदम में आने जरूरी है.

हक फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी के अलावा शीबा चड्ढा, वर्तिका सिंह, दानिश हुसैन और राहुल मित्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है जबकी इसके राइटर रेशु नाथ हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कैसा कलेक्शन करती है और इसी के साथ रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा का कैसे सामना करती है.