Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी आजादी के 'अमृत काल' में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्... भीषण सड़क हादसा: बस और कंटेनर की टक्कर से मची चीख-पुकार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; मलबे में फंसे रहे ... धमतरी के खेतों में उड़ेगा 'ड्रोन'! कलेक्टर की पहल से हाईटेक हुई खेती; किसानों की मेहनत होगी कम, मुना... रायपुर के बच्चों के लिए खुशखबरी! कला केंद्र में शुरू हो रहा खास समर कैंप, 3 चरणों में होगा 'फन और लर... MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म...

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! महिला क्रिकेट की विश्वविजेता बेटियों का जल्द होगा सम्मान, सीएम ने किया घोषणा

महिला क्रिकेट ने भारत के लिए पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन वापसी पर भगवंत मान सरकार के खेल मंत्री ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया. खेल मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है, जल्द उनका विशेष सम्मान किया जायेगा. खेल मंत्री ने कहा कि मान सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है.

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अलावा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी विशेष रूप से उपस्थित थे. उनके साथ विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी मौजूद रहे. हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल देखने को मिला. पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा ढोल की थाप और फूलों के हार पहनाकर विजेता बेटियों का सम्मान किया गया.

सरकार द्वारा विशेष सम्मान का ऐलान

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही वीडियो कॉल के जरिए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी थी. हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने कहा कि हमारी इन बेटियों ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने घोषणा की कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद पंजाब सरकार द्वारा तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.