Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि... रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5...

पंजाब से चलने वाली Vande Bharat Train को लेकर आई अहम खबर, ध्यान दें यात्री…

जालंधर: ट्रेनों की देरी का क्रम बदस्तुर जारी है, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। जहां एक तरफ रूटीन की ट्रेनें लेट हो रही है वहीं, वैष्णों देवी, जम्मू सहित विभिन्न रूटों पर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसी क्रम में नई दिल्ली से आने वाली शान-ए-पंजाब 12497 करीब सवा घंटा देरी से रि-शैड्यूल हुई जालंधर के अपने निर्धारित समय दोपहर 12.50 से डेढ़ घंटा लेट रहते हुए 2.16 पर पहुंची।

अमृतसर से चलने वाली शान-ए-पंजाब 12498 जालंधर के अपने निधार्रित समय दोपहर सवा 4 से सवा 2 घंटे लेट रहते हुए शाम साढ़े 6 बजे के करीब पहुंची। अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस लगभग 3 घंटे की देरी के साथ दोपहर सवा 1 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। डा. अम्बेडकर नगर से वैष्णो देवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस जालंधर कैंट के निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 से लगभग 3 घंटे लेट रहते हुए दोपहर डेढ़ बजे के करीब स्टेशन पहुंची। वहीं, अमृतसर से वैष्णों देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस 26405/ 26406 7 नवम्बर को भी रद्द रहेगी।

फिरोजपुर से दिल्ली के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रैस कल होगी शुरू
रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रैस संख्या 26462/26461 का संचालन किया जा रहा है। इस नई सेवा का शुभारंभ 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। नियमित सेवा के तहत यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में छह दिन चलेगी, जिससे उत्तर भारत के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में अत्यधिक सुविधा मिलेगी। दिनों रूटों पर उक्त ट्रेन फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत व दिल्ली रूकेगी।