Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन GPM Crime: गांजा तस्करी के पैसों के लेनदेन में हुआ था अपहरण; स्कॉर्पियो, पिस्टल और कारतूस के साथ आरो... Dhamtari News: युवा साहित्यकारों की नई उड़ान; कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने काव्य संग्रह 'युवोदय' का किया ...

लाखों का नुकसान! कसरावद में मिठाई की दुकान जलकर हुई राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

खरगोन, कसरावद। कसरावद के जय स्तंभ चौराहे के सामने स्थित भगवती स्वीट सेंटर में शुक्रवार की अलसुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। बंद दुकान मे धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान का ताला खोलते ही अंदर से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद को आग की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम एक पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।