Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

बैकुंठपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में ऑटो पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 14 घायल

कोरिया: जिले के बैकुंठपुर जनपद में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. दशगात्र से लौट रही ऑटो यात्रियों सहित नदी में गिर गई. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई. 14 महिलाएं घायल है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ऑटो ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप: हादसे में पीड़ित लोगों ने ऑटो ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. नदी में ऑटो गिरने के बाद कुछ महिलाएं बचकर बाहर निकली और वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को मदद के लिए बुलाया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

ऑटो हेलीकॉप्टर के जैसे स्पीड में चल रहा था और ऑटो नदी में गिरा दिया. वहां मौजूद कुछ लोगों से मदद मांगी. हम लोग ऑटो में 16 लोग थे. एक की मौत तुरंत हो गई. दूसरे की मौत रास्ते में ही हो गई. ऑटो ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. कई लोग अभी भी गंभीर है –मानमती, स्थानीय

दशगात्र में नहाने के लिए गए थे. ऑटो से वापस आ रहे थे. इसी दौरान पुल से ऑटो कर गिई. ऑटो ड्राइवर काफी नशे में था-प्रीत कुमार, सरपंच

प्रताप राजवाड़े का ऑटो था. वो काफी नशे में था. ऑटो को नदी में गिरा दिया-गीतगार सिंह, जिला पंचायत सदस्य

कई घायलों की स्थिति गंभीर: घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है. कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वे खतरे से बाहर हैं. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया है. टीम में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हैं.