Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dabwali Police Action: डबवाली में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ₹1.32 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी फ्रीज;... नरवाना में 'हनी ट्रैप' का बड़ा खुलासा! CIA ने रंगे हाथों दबोचा आरोपी; झूठे केस में फंसाने की धमकी दे... ड्यूटी पर 'काल' का बुलावा! अचानक उठा पेट दर्द और चंद मिनटों में बुझ गया घर का चिराग; सहकर्मियों की आ... लुधियाना में 'क्रूर' पति की हद पार! मारपीट के बाद कमरे में किया कैद, तो जान बचाने के लिए महिला ने दू... लुधियाना में 'गुंडागर्दी' का नंगा नाच! गन पॉइंट पर कपड़ा कारोबारी से लूट; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, फि... भदौड़ में खूनी संघर्ष! मामूली बात पर तड़ातड़ चलीं गोलियां; सरेआम वारदात से दहला बरनाला, दहशत में लोग PSEB का बड़ा धमाका! पंजाब बोर्ड 10वीं की कॉपियां अब होंगी 'ऑनलाइन' चेक; रिजल्ट में नहीं होगी देरी, ज... लुधियाना के स्कूलों में 'बम' का खौफ! परीक्षाओं के बीच इन बड़े स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी; पुलिस ... Bomb Threat to CM Saini: स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली; जा... नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; सोशल मीडिया पर वायरल...

4 साल पुराने मामले में AAP MLA अनमोल गगन मान को Court ने सुनाया ये फैसला

 ‘आप’ विधायक अनमोल गगन मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 4 साल पुराने चल रहे मामले को लेकर कोर्ट का फैसला आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सचिन यादव की अदालत ने पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अनमोल गगन मान, चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर गिल और अर्शदीप सिंह को पुलिसकर्मियों पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने के 4 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। यह मामला 4 अगस्त, 2021 का है। ‘आप’ नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन झड़प हो गई। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद सेक्टर-39 थाने में आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया। लगभग 4 साल तक चले मुकदमे के बाद अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा, इसलिए साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया गया।