Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मैहर में 'आस्था का ज्वार'! चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शारदा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब; इस बार VI... छिंदवाड़ा में 'सहस्त्र चंडी' की गूँज! पदयात्रा के बाद सांसद ने शुरू कराया महायज्ञ; देशभर के दिग्गज स... Animal Attack in Residential Area: रिहायशी इलाके में घुसे हिरण पर कुत्तों का हमला, 30 मिनट तक चला सं... Jabalpur Youth Innovation: जबलपुर के युवाओं का गजब जुगाड़, तैयार किया लो-कॉस्ट फ्लोटर; कम खर्च में उ... Tripura Sundari Temple Jabalpur: जबलपुर की शक्तिपीठ जहाँ मां के तीन रूपों के होते हैं दर्शन, जानें क... Maihar Cement Factory Ultimatum: 1 मई की तारीख तय! विधायक अभय मिश्रा ने फैक्ट्री प्रबंधन को ललकारा; ... Vanachi Estate Dispute: केरल सरकार बेचेगी एमपी का वानाची स्टेट? कांग्रेस ने पेश किया विकास का नया मॉ... चारधाम यात्रा पर 'सख्त' पहरा! रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेंगे दर्शन, गैर-सनातनी प्रवेश पर रोक; ऐसे ... Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15... IPL 2026 से पहले RCB के घर गूंजी किलकारी! दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने दिग्ग...

दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत? आज पहली बार हो सकती है ‘कृत्रिम बारिश’, बस इस बात का है इंतजार

देश की राजधानी में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है, जो कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इससे कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने 29 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया था. अगर विजिबिलिटी ठीक रहती है तो आज क्लाउड सीडिंग कराई जा सकती है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्लाउड सीडिंग को लेकर कहा है कि अगर विजिबिलिटी 5000 हो जाती है, जो कि खराब मौसम के कारण 2000 है, तो आज हमारा विमान कानपुर से उड़ान भरेगा. अगर विजिबिलिटी बढ़ती है, तो आज क्लाउड सीडिंग की जाएगी.

इसके जरिए राजधानी में कृत्रिम बारिश होगी. बादलों पर पायरो तकनीक से सीडिंग की जाएगी. इसके जरिए वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में इस तरह का प्रयोग पहली बार होने जा रहा है.

अगले 24 से 48 घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की तरफ से पहले ही 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी. इसी के कारण आज क्लाउड सीडिंग का फैसला किया गया है. आईआईटी कानपुर के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की कृत्रिम वर्षा पहल में शहर के कई स्थानों पर क्लाउड सीडिंग परीक्षण के द्वारा किया जा रहा है, अगर मौसम अनुकूल रहता है, तो दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर पहली कृत्रिम बारिश होने की संभावना है. इसका उद्देश्य दिल्ली में प्रदूषण कणों को कम करना है.

कैसे होगी क्लाउड सीडिंग?

क्लाउड सीडिंग का सीधा मतलब है कि यह एक प्रकार की कृत्रिम बारिश होगी, जो कि सीमित समय के लिए होगी. इसको करने में मोटा पैसा भी खर्च किया जाएगा. क्लाउड सीडिंग कराने के लिए एयरक्राफ्ट की मदद से बादलों में कुछ केमिकल डाले जाएंगे. इस तरह के केमिकल पानी की बूंदे बनाते हैं, जिसके कारण ही बारिश होती है. राजधानी ने क्लाउड सीडिंग के 5 ट्रायल्स के लिए कुल 3.21 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. अगर क्लाउड सीडिंग सफल रहती है तो दिल्ली वासियों के लिए प्रदूषण से निजात मिल सकता है.