Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्प्रिंग्स टाउनशिप में सोना खोजने वालों की भीड़ इमरान खान के आंखों की रोशनी में सुधार की रिपोर्ट असत्यापित सीरिया के रोज कैंप से दर्जनों वैसे लोग रिहा चक्रवात गेज़ानी से 59 की मौत, 16,000 से अधिक विस्थापित राष्ट्रपति जापारोव ने मंत्रियों को किया बर्खास्त India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... जीपीएस के चक्कर में अमेजन डिलीवरी के साथ भी वाक्या राहुल का हमला और सतर्क भाजपा India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं...

सपा की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी: आजम खान शामिल, लेकिन चाचा शिवपाल को नहीं मिली जगह, बिहार में सियासी हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल नेताओं के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान का भी नाम शामिल है. आजम खान हाल ही में जेल से बाहर निकले हैं. अब वो बिहार में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से वोट करने की अपील करेंगे.

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आजम खान का नाम तीसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हैं, दूसरे नंबर पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा हैं और तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम है. चौथे नंबर पर डिंपल यादव हैं. कई महीनों बाद ऐसा देखने को मिलेगा जब आजम खान चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे.

कई युवा नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने कैराना से पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और सपा सांसद अफजाल अंसारी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है. अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी बिहार में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते और चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे.

Sp

Sp 01

हैरानी की बात यह भी है कि सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव ने अपने चाचा यानी शिवपाल यादव के नाम को शामिल नहीं किया है. शिवपाल यादव को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में क्यों नहीं शामिल किया गया है, इसे लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सपा के ये नेता बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

  1. अखिलेश यादव
  2. किरणमय नंदा
  3. मोहम्मद आजम खान
  4. डिंपल यादव
  5. अफजाल अंसारी
  6. अवधेश प्रसाद
  7. बाबू सिंह कुशवाहा
  8. नरेश उत्तम पटेल
  9. रमाशंकर विद्यार्थी राजभर
  10. लाल जी वर्मा
  11. छोटेलाल खरवार
  12. राजीव राय
  13. सनातन पांडेय
  14. इकरा हसन
  15. प्रिया सरोज
  16. लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
  17. तेज प्रताप सिंह यादव
  18. ओम प्रकाश सिंह
  19. काशीनाथ यादव
  20. धर्मेंद्र सोलंकी