Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM के आदेश के बाद एक्शन में विभाग! गैस माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में घर... Kurukshetra Crime News: मासूम से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- "जब तक जिंदा है, जेल में... Haryana Farmers News: हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सब्सिडी और मुआवजे को लेकर हुआ बड़ा ऐला... Violence News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले हथियार, 2 महिलाओं समेत 7 घायल; पुलिस ने शु... Uchana Bus Accident: उचाना में पलटी हरियाणा रोडवेज बस, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार; हादसे के बाद मची... नशा माफिया पर प्रहार! NCB और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ एक तस्कर ग... Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया 'रिमोट कंट्रोल' वाली ... मोगा रैली में 'ग्लैमर' का तड़का! BJP के मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख; अमित शाह की मौजूदगी में हुआ ... LPG संकट के बीच एक और 'आफत'! अब KYC के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर? गैस एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, ज... Tarun Chugh in Moga: मोगा की धरती से फिर शुरू होगी बदलाव की क्रांति—तरुण चुघ; 20 साल बाद पंजाब की रा...

दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी: 75+ एनकाउंटर, सिग्मा गैंग का अंत! DCP संजीव यादव की लाइफ पर बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म

दिल्ली में पुलिस ने गुरुवार को सिग्मा एंड कंपनी गैंग के चार मोस्ट वांटेड अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया था. मुठभेड़ में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी ढेर हो गया. पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. इस एनकाउंटर का नेतृत्व काइम ब्रांच के डीसीपी संजीय यादव कर रहे थे, जिनकी गिनती दबंग अफसरों में होती है.

डीसीपी संजीव यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के अधिकारी हैं. संजीव यादव अपने करियर में ऐसे चुनिंदा अधिकारियों में से एक हैं, जिन्होंने गंभीर आपराधिक मामलों और आतंकवाद से जुड़े मामलों की बड़ी संख्या में जांच की है. उनके नेतृत्व में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

75 से अधिक एनकाउंटर ऑपरेशन

संजीव यादव दर्जनों मुठभेड़ का नेतृत्व कर चुके हैं, जिनमें 75 से अधिक आतंकवादी और गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए. साल 2005 में दिल्ली सीरियल ब्लास्ट केस को भी यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने सुलझाया था. इस मामले में हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी अबू हुजेफा श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया था.

बाटला हाउस एनकाउंटर

साल 2008 में हुए विवादित बाटला हाउस एनकाउंटर के समय संजीव यादव स्पेशल सेल के एसीपी थे. उस मुठभेड़ में कुख्यात आतिफ अमीन और छोटा साजिद को मार गिराया गया था.

2019 में रिलीज़ हुई फिल्म बाटला हाउस डीसीपी संजीव कुमार के जीवन से प्रेरित है. फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम ने IPS अधिकारी संजीव कुमार यादव का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. संजीव कुमार उस समय दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात थे और उन्होंने ही बाटला हाउस एनकाउंटर का नेतृत्व किया. यह मुठभेड़ दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई थी. पुलिस ने आतंकियों के एक ठिकाने पर छापा मारा था, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि पुलिस अधिकारी मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए.

शूटिंग में जीते कई मेडल

संजीव यादव शूटिंग (गेम) में भी पारंगत हैं. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं. वर्ष 2019 में साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने 25 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता. इससे पहले जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड मास्टर शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था.