Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Badrinath News: दान में हेराफेरी के आरोप में मंदिर समिति के कर्मचारी पर गिरी गाज, पुलिस हिरासत में प... बांकीपुर उपचुनाव: धोखाधड़ी मामले में वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर SC सख्त, ट्रस्ट और SIT को जारी किया नोटिस Ayodhya Ram Mandir Recruitment: राम मंदिर के लिए CEO पद की वैकेंसी, ऐसे भेजें अपना आवेदन अब पानी और बिजली से डिजिटल डीएनए की क्रांति, देखें वीडियो पासपोर्ट नागरिकता नहीं तो क्या हैः जस्टिस धूलिया चुनाव आयोग ने फॉर्म छह में किया बदलाव पूरा सिस्टम दोषियों को बचा रहा हैः अरविंद केजरीवाल पाकिस्तानी रेंजर्स ने ही मस्जिद में लूटपाट की मॉनसून सत्र में सदन के भीतर होगी मुद्दों की गर्म बारिश

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता असरानी का निधन

मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल से दुखद सूचना आयी

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः फिल्म जगत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि दिग्गज अभिनेता असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। पंकज धीर के निधन के कुछ ही दिनों बाद, मशहूर कॉमेडियन और एक्टर गोवर्धन असरानी ने दिवाली के शुभ दिन पर 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे।

असरानी ने अपनी मृत्यु से कुछ ही घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। उनकी मौत की खबर से फैंस को गहरा सदमा लगा। बताया जा रहा है कि फेफड़ों में पानी जमा होने की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मैनेजर बाबू भाई ने उनके निधन की पुष्टि की, जो सोमवार, 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे हुआ। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए, उनका अंतिम संस्कार उसी शाम सांताक्रूज स्थित शांतिनगर श्मशान भूमि में बेहद शांति से संपन्न कर दिया गया।

1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे गोवर्धन असरानी ने 1960 के दशक में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अपनी लाजवाब कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले असरानी ने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया और एक अमिट पहचान बनाई। उन्हें ‘शोले’ में निभाए गए जेलर के यादगार किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा, ‘बावर्ची’, ‘चुपके चुपके’, ‘छोटी सी बात’, ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

व्यक्तिगत जीवन में, असरानी ने अभिनेत्री मंजू बंसल से शादी की थी। नमक हराम और आज की ताजा खबर में साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया।