Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

गायक जुबीन गर्ग को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

असम राइफल्स के शिविर पर आतंकवादियों का हमला

  • दिवंगत गायक के लिए गुवाहाटी पहुंचे राहुल

  • सिंगापुर पुलिस ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें

  • हिंसा प्रभावित बक्सा में स्थिति नियंत्रण में

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः लोकप्रिय असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में फैंस न्याय और पारदर्शी जांच की मांग को लेकर मुहिम चला रहे हैं। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन सबके बीच, शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ असम कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई भी मौजूद थे।

कामरूप जिले में दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने उनके परिवार से मुलाकात की और सिंगापुर में हुई घटना की पारदर्शी जांच की मांग की। राहुल गांधी ने जुबीन गर्ग के लिए भारत रत्न की मांग के सवाल पर कहा कि उनका मुख्य ध्यान संवेदना व्यक्त करने, असम के लोगों को यह बताने और सबसे पहले पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में क्या हुआ, इसकी सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह तुरंत और पारदर्शी तरीके से जांच करे और परिवार को बताए कि सिंगापुर में क्या हुआ था।

इस बीच, सिंगापुर पुलिस फोर्स ने गर्ग की मौत को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कोई हत्या की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच पूरी होने में करीब तीन महीने लग सकते हैं और 1 अक्टूबर 2025 को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की एक कॉपी और शुरुआती निष्कर्ष भारत के हाई कमीशन को सौंप दिए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अब बक्सा जिले में स्थिति नियंत्रण में है।

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में विद्रोही हिंसा की एक बड़ी घटना हुई है। एनएससीएन (के-वाईए) गुट के संदिग्ध आतंकवादियों ने तड़के हटमान गांव में असम राइफल्स के एक शिविर पर हमला कर दिया। गोलीबारी में कम से कम छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो (राइफलमैन हरिशरन और राइफलमैन राहुल बोरा) को बेहतर ईलाज के लिए जोरहाट के 5 वायु सेना अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एक अन्य घटनाक्रम में, असम के मोरीगांव जिले में पुलिस ने केरल के फेडरल बैंक से 27 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में कुख्यात साइबर अपराधी चिराजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी केरल पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में की गई।