Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य... Indore Pipeline Burst: महू में नर्मदा जल प्रदाय योजना की पाइपलाइन फटी; 150 फीट ऊपर उठा पानी का फव्वा... West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार की तैयारी; स्वपन दासगुप्ता और तपस रॉ... Attack on TMC MP Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल; सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला,... Traffic Drive in Baloda Bazar: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस सख्त; 227 वाहन चालको...

तिहत्तर वर्षीय कांग्रेसी को साड़ी पहनायी

पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने की नाराजगी

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः महाराष्ट्र कांग्रेस के एक सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करके उन्हें साड़ी में दिखाने के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद छिड़ गया। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि तस्वीर को एक ऐसे गाने के साथ शेयर किया गया था जो उनके अनुसार अपमानजनक था।

इस घटना की सूचना बाहर आने के बाद महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में भी भाजपा वनाम कांग्रेस का विवाद और गहरा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की एक तस्वीर को जब शेयर किया गया तो जवाबी कार्रवाई में, भाजपा ने प्रकाश मामा पगारे नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता को बुलाया और उसे साड़ी पहनाई।

प्रकाश पगारे ने साड़ी देखकर पहले तो विरोध किया। उसने पूछा, तुम क्या कर रहे हो? लेकिन बाद में दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसका हाथ पकड़ लिया और दो अन्य ने उसे साड़ी पहना दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जय का नारा लगाकर अपना काम खत्म किया। फिर उनमें से एक को समूह के तितर-बितर होने से पहले उसके गाल थपथपाते हुए देखा गया।

घटना के दौरान मंडल अध्यक्ष करण जाधव और पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के कल्याण ज़िला अध्यक्ष नंदू परब ने किया, जिन्होंने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की छेड़छाड़ की गई तस्वीर अप्रिय और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री की ऐसी अप्रिय तस्वीर पोस्ट करना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि अस्वीकार्य भी है। अगर हमारे नेताओं को बदनाम करने के लिए इस तरह की कोशिशें फिर से की गईं, तो भाजपा और भी कड़ा जवाब देगी।

कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की इस हरकत की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया है। कल्याण कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पोटे ने बताया कि भाजपा प्रकाश पगारे को अपमानित करने के बजाय उनके ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती थी। पगारे 73 वर्षीय वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता हैं। अगर उन्होंने कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया था, तो भाजपा सदस्यों को उन्हें गुमराह करने और फिर उन्हें जबरन साड़ी पहनाने के बजाय पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।