Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... वैज्ञानिकों ने लैब में विकसित इंसुलिन कोशिकाएं, देखें वीडियो Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... डीआरडीओ की स्वदेशी तकनीक का नया कमाल सामने

राहुल गांधी को बनाएंगे प्रधानमंत्रीः तेजस्वी

वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन भी रास्ते में भारी भीड़

  • बिहार की खटारा सरकार को भी हटाना है

  • चुनाव आयोग अपना भरोसा खो चुका है

  • अफसर देश छोड़कर नहीं भागेंगे, वचन दें

राष्ट्रीय खबर

नवादाः बिहार के नवादा में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया, जिसमें उन्होंने जनता से अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तेजस्वी ने बिहार के लोगों से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को सत्ता से बाहर करने की भी अपील की।

एक और जिंदा सबूत सामने आया

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का मंगलवार को तीसरा दिन है। इस दौरान एक व्यक्ति ने चुनाव आयोग की नई मतदाता सूची को लेकर बड़ा खुलासा किया। उस व्यक्ति को राहुल गांधी के काफिले के बीच में थार पर सवार किया गया था। शख्स कहा, मेरा नाम वोटर लिस्ट में काट दिया गया है। और मैं लोकसभा चुनाव में वोट दिया हूं। साथ ही पोलिंग एजेंट भी रहा हूं। मेरा नाम सुबोध कुमार और पिता का नाम श्यामली सिंह हुआ।

मैं महरथ ग्राम का निवासी हूं। पेशे से खेती करता हूं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, बिहार में लाखों लोग हैं जिन्होंने वोट दिया, उनके नाम मतदाता सूची में थे और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। चुनाव आयोग और भाजपा के बीच साझेदारी है। वे एक साथ वोट चुरा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त आपके वोट छीन रहे हैं। तेजस्वी, मैं और अन्य नेता उन्हें बताना चाहते हैं कि हम आपको बिहार के वोट चोरी नहीं करने देंगे। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश में चुनाव चुराए हैं।

यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल थे। तेजस्वी ने राहुल गांधी को एक ऐसा नेता बताया, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रातों की नींद हराम कर दी है। भीड़ की जोरदार तालियों के बीच, यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजग की 20 साल की खटारा सरकार को उखाड़ फेंकना है, और इसके बाद जब भी लोकसभा चुनाव होंगे, वे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खुले वाहन पर खड़े होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उनके चाचा (नीतीश कुमार) अब अचेत अवस्था में हैं और उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उनकी (तेजस्वी की) मुफ्त बिजली, अधिवास नीति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी और युवा आयोग की स्थापना जैसे वादों को नई योजनाओं के रूप में पेश किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा, हम ज्ञानेश गुप्ता जी से कहना चाहते हैं कि सबसे पहले उन्हें हलफनामा दाखिल करना चाहिए जिसमें यह घोषित किया जाए कि सेवानिवृत्ति के बाद वे भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित किसी भी पद को स्वीकार नहीं करेंगे और खुद को सेटल करने के लिए कोई पद नहीं मांगेंगे। दूसरा, उन्हें यह भी हलफनामा दाखिल करना चाहिए कि वे देश छोड़कर नहीं भागेंगे। उनका कहना था कि इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जनता के विश्वास में सुधार होगा।

तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर बिहार के लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से जीवित लोगों के नाम हटाकर उन्हें मृत घोषित किया जा रहा है, और यह गरीबों के वोट का अधिकार छीनने का प्रयास है। यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वोट की डकैती बताते हुए कहा कि वे इसे होने नहीं देंगे।

अंत में, तेजस्वी ने बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास नए बिहार के लिए नजरिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और बिहार का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। यह वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी।

नवादा जिले के हिसुआ में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब विश्व शांति चौक पर पोस्टर लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। यह विवाद उस समय गहराया जब कांग्रेस के राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से ठीक पहले चौक पर कांग्रेस का पोस्टर भाजपा के पोस्टर पर चिपका दिया गया। इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

इस यात्रा के तीसरे दिन एक घटना घट गई। बता दें कि नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी आ गया। वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर पुलिसकर्मी को बाहर निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुलिसकर्मी के बारे में जानकारी ली।