Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa Blast: जांजगीर-चांपा की दुकान में डेटोनेटर ब्लास्ट! धमाके से दहला इलाका, एक युवक गंभी... Vijay Sharma on Naxalism: 'छत्तीसगढ़ से खत्म हुए हथियारबंद नक्सली, बंगाल से ममता दीदी की विदाई तय'—व... Jashpur Tribal Welfare: पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लिए लगेंगे स्पेशल मेडिकल कैंप! राज्यपाल रमे... Korea Health News: कोरिया में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर! शिवपुर चरचा में धूल फांक रही एंबुलेंस, ... Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने... खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार... बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क...

वाईएसआरसीपी के सांसद मिथुन रेड्डी गिरफ्तार

बत्तीस सौ करोड़ के शराब घोटाला में एसआईटी की कार्रवाई

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में एसआईटी ने वाईएसआरसीपी के राजमपेट सांसद मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में सात घंटे की पूछताछ के बाद, विशेष जाँच दल (एसआईटी) पुलिस ने शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता और राजमपेट से सांसद पी.वी. मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी कर्मियों ने श्री मिधुन रेड्डी के परिवार के सदस्यों को भी उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी।

18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज किए जाने के बाद श्री मिधुन रेड्डी की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच अधिकारियों ने श्री मिधुन रेड्डी पर करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने डिस्टिलरी कंपनियों से वसूले गए पैसे को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ठिकाने लगाने की साजिश रची थी।

एसआईटी अधिकारियों ने शनिवार को दूसरी बार उनके समक्ष उपस्थित हुए श्री मिधुन रेड्डी से नई डिस्टिलरी कंपनियाँ स्थापित करने, शराब व्यापारियों से रिश्वत लेने, उनकी कंपनियों में धन जमा करने, आरोपियों से उनके संबंधों और अन्य मुद्दों पर पूछताछ की। हालांकि, श्री मिधुन रेड्डी ने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और उन्हें घोटाले में झूठा फंसाया गया है। श्री मिधुन रेड्डी ने एसआईटी कार्यालय जाने से पहले मीडिया से कहा, मैं इस झूठे मामले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ूँगा।

एसआईटी श्री मिधुन रेड्डी को 20 जुलाई (रविवार) को विजयवाड़ा स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश करेगी।  पुलिस ने एनटीआर पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित एसआईटी कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

इससे पहले छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी एक जैसा मामला पहले ही उजागर हो चुका है। छत्तीसगढ़ के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है जबकि झारखंड में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ राज्य की निगरानी एजेंसी ने कार्रवाई की है।