Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...

कारखाना में विस्फोट में छह की मौत, बीस घायल

तेलंगाना हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

  • घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक

  • विस्फोट से सौ मीटर दूर जाकर गिरे

  • रासायनिक धुआं देख लोगों को हटाया गया

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ। विस्फोट के कारण फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में भीषण आग लग गयी।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ कर्मचारी 100 मीटर दूर जाकर गिरे। फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि घटना के समय करीब 30 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इस घटना में पांच श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

विस्फोट से फैक्ट्री के निर्माण और प्रशासनिक भवनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि घायलों की हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। विस्फोट के बाद फैले रासायनिक धुएं को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करा दिया।

संगारेड्डी कलेक्टर प्रवीण्या और पुलिस अधीक्षक परितोष घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों के हताहत होने पर गहरा दु:ख प्रकट किया है और इस हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,  तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फक्ट्री में आग लगने की दुखद घटना में जानमाल के नुकसान से दुखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री ने इसी पोस्ट के माध्यम से इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के निकटतम संबंधी को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दिये जाने की घोषणा की। यह राशि घायलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएएनआरफ) से दी जाएगी।

तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में आज सुबह एक केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ। विस्फोट के कारण फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ कर्मचारी 100 मीटर दूर जाकर गिरे।