Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... पथरीले ग्रहों का निर्माण बिग बैंग के काफी बाद हुआ, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री आगामी 15 से 18 जून के बीच तीन देशों की यात्रा पर

जी 7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे नरेंद्र मोदी

  • साइप्रस और क्रोएशिया का दौरा शामिल

  • कनाडा ने आधिकारिक तौर पर बुलाया है

  • कई विषयों पर अपने विचार भी रखेंगे वह

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 18 जून के बीच कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा पर जाएंगे और वह कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।  विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि श्री मोदी पहले चरण में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलिड्स के निमंत्रण पर 15-16 जून, 2025 को वहां की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की यह पहली यात्रा होगी। निकोसिया में रहते हुए श्री मोदी श्री क्रिस्टोडोलिड्स के साथ बातचीत करेंगे और लिमासोल में व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

श्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जून 16-17 को कनाडा के कनानैस्किस की यात्रा करेंगे। जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की यह लगातार छठी भागीदारी होगी।

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा गठजोड़ और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

श्री मोदी अपने दौरे के अंतिम चरण में, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक के निमंत्रण पर  18 जून को वहां की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री श्री प्लेनकोविक के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जÞोरान मिलानोविक से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्रोएशिया की यह यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगी।