Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टीवी बनाम सोशल मीडिया के अंतर्विरोध और कागजी आंकड़ों का खेल पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी रिकार्ड मतदान तमिलनाडु एग्जिट पोल में रेस का काला घोड़ा नया है West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुर... देश के चुनावों में फिर से मोदी का जलवा कायम रहेगा Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्... अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया 'राहत', जा... चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट...

बिहार को पता है प्राण जाए पर वचन न जाईः मोदी

विकास योजनाओं के शिलान्यास में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

  • नीतीश कुमार के राज में विकास हुआ है

  • पहले का जंगल राज सभी को याद है

  • हर काम से रोजगार का सृजन होगा

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार की धरती से आतंकवादियों को कल्पना से परे की सजा भुगतने की चेतावनी देकर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अपना वादा पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेशवासियों को भगवान राम के कुल की रीति की याद दिलाते हुए कहा कि लोग जानते हैं भागवान राम और उनके कुल की रीति क्या थी, प्राण जाए पर वचन न जाई यानी जो वचन एक बार दे दिया वो पूरा होकर ही रहता है।

श्री मोदी ने बिहार में करीब चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में करीब 48 हजार करोड़ रुपये की परियाजनों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, लोग जानते हैं भागवान राम और उनके कुल की रीति क्या थी प्राण जाए पर वचन न जाई यानी जो वचन एक बार दे दिया वो पूरा होकर रहकर ही रहता है। प्रभु श्रीराम की यह रीति अब नए भारत की नीति बन गई है।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री कुमार की अगुवाई में जब जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई तो बिहार भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगा। टूटे राजमार्ग, खराब रेलवे, गिनी-चुनी फ्लाइट कनेक्टिविटी वह दौर अब इतिहास बन चुका है, पीछे छूट रहा है। कभी बिहार में एक ही हवाईअड्डा पटना में था लेकिन आज दरभंगा हवाईअड्डा भी शुरू हो गया है।

अब यहां से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए विमान मिलते हैं। बिहार के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पटना हवाईअड्डे के टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाए। अब यह मांग भी पूरी हो गई है। कल शाम मुझे इस नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। यह नया टर्मिनल अब एक करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। बिहटा हवाई अड्डा पर भी 1400 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार में हर तरफ फोरलेन और छह लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। पटना से बक्सर, गयाजी से डोभी, पटना से बोधगयाजी, पटना-आरा-सासराम ग्रीनफील्ड कोरिडोर। हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बनाए जा रहे हैं। हजारों करोड़ रुपये की ऐसी परियोनाएं बिहार में नए अवसरों एवं संभावनाओं का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

श्री मोदी ने पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला और कहा, ये काम पहले भी हो सकते थे लेकिन जिनके ऊपर बिहार को आधुनिक ट्रेनें देने की जिम्मेदारी थी उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीनें लूट लीं। गरीबों की जमीन लिखवा ली।

सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे गरीब को लूटना, उनके अधिकारों को लूटना, उनकी मजबूरी का फायदा उठाना और खुद राजशाही की मौज करना।  इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, चिराग पासवान, सतीशचंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं लाखों की संख्या में लोग उपस्थित थे । इससे पहले उन्होंने पटना हवाई अड्डे पर नवोदित क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के लोगों से भी भेंट की।