Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

कैराना हिल्स में गड़बड़ी की चर्चा हवा हवाई निकली

निगरानी संस्था ने कहा कहीं कोई विकिरण नहीं

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने राहत की कुछ खबर की घोषणा की है। विश्व में परमाणु गतिविधियों पर नजर रखने वाले संगठन ने मंगलवार को पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उसके पास पाकिस्तान में किसी भी परमाणु हथियार भंडार से रेडियोधर्मी उत्सर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच खबर फैली थी कि पाकिस्तान की किराना हिल्स में परमाणु हथियार छिपे हुए हैं। और यहीं पर भारतीय वायु सेना ने हमला किया। हालांकि वायुसेना ने इस खबर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। सवालों के जवाब में एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, हमारे पास जो जानकारी है उसके अनुसार पाकिस्तान के किसी भी परमाणु संयंत्र से कोई विकिरण नहीं निकला है।

2005 में स्थापित आईएईए यह निगरानी करता है कि कहीं रेडियोधर्मी संदूषण तो नहीं हो रहा है, तथा इसे रोकने के लिए विश्व भर में प्रयासों का समन्वय करता है। इस संगठन का मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु-सशस्त्र देश हैं। इसलिए, इन दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष ने दुनिया भर के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच चिंता पैदा कर दी। हालाँकि, अंततः दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हो गये। हालाँकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान की परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उसके बाद से  सोशल मीडिया में यह कहानी फैलने लगी कि कैराना हिल्स में परमाणु विकिरण होने की सूचना है। कुछ लोगों ने आगे बढ़ते हुए वहां से लोगों को हटाने तथा ब्रह्मोस मिसाइल से हमला होने तक की जानकारी दे दी। सोशल मीडिया पर कई विशेषज्ञों ने इसके पक्ष में भी दलीलें दी।

यह भी कहा गया कि वहां विकिरण रोकने के लिए बोरोन से लदे जहाज वहां पहुंचाये गये हैं। गुरुवार को कश्मीर के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा पूरी दुनिया से सवाल है कि क्या परमाणु हथियार ऐसे गैरजिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में सुरक्षित हैं? साथ ही उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में रखा जाना चाहिए।

संयोगवश, यदि कहीं भी रेडियोधर्मी विकिरण होता है, तो इसका न केवल उस क्षेत्र पर बल्कि आसपास के विशाल क्षेत्र पर भी दूरगामी प्रभाव पड़ता है। अब अंतर्राष्ट्रीय निगरानी एजेंसी का औपचारिक बयान आने के बाद यह सारी कहानियां हवा में फुस्स हो गयी है।