Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

इजरायल ने गाजा में 90 ठिकानों पर हमला किया

बंधक सौदा के नाम पर देर कर खुद को संगठित कर रहा हमास

तेल अवीवः इजराइल ने पिछले 48 घंटों में गाजा में 90 से अधिक ठिकानों पर हमला किया, और भी हमले होने की चेतावनी दी। रविवार को एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि इजराइली वायु सेना ने पिछले 48 घंटों में गाजा पट्टी में 90 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्यों में हथियार डिपो, आतंकवादी सेल और वे प्रतिष्ठान शामिल हैं, जहां से शनिवार को इजराइल की दिशा में मिसाइलें दागी गई थीं। इससे साफ हो गया है कि बंधकों की रिहाई और युद्धविराम की वार्ता का बहाना बनाकर हमास नये सिरे से खुद को इस इलाके में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर होने की वजह से ही हमला किया गया है।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि रविवार की सुबह फिलिस्तीनी इस्लामवादी समूह हमास के एक कमांड और नियंत्रण केंद्र पर भी हमला किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी गाजा में एक आईईडी लगाने का प्रयास करते समय कई आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा कि राफा क्षेत्र और दक्षिणी गाजा पट्टी में मोराग कॉरिडोर में जमीनी अभियान भी जारी है। रविवार दोपहर को, इजराइली सेना ने तटीय पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के निवासियों से आसन्न हमले के मद्देनजर शरण लेने का आह्वान किया। इसने कहा कि उन सभी लक्ष्यों के खिलाफ अत्यधिक बल का प्रयोग किया जाएगा, जहां से इजरायली क्षेत्र में मिसाइलें दागी गई थीं।

इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने गाजा के डेर अल बलाह क्षेत्र में एक फिलिस्तीनी इस्लामवादी हमास के नियंत्रण केंद्र पर हमला किया था, क्योंकि परिसर में कई हमास आतंकवादी काम कर रहे थे। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि हमास ने मध्य गाजा शहर में परिसर से इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमले करने की योजना बनाई थी। इसने कहा कि उसने सटीक हथियारों और हवाई निगरानी के उपयोग सहित नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।