Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को देंगे 44 योजनाएं

प्रधानमंत्री के बनारस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी

  • 3883 करोड़ से अधिक की योजनाएं हैं

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे

  • हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर से जाएंगे स्थल पर

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। यूपी की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री काशी से जनहित की 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास योजनाओं की सौगात पूर्वांचल को देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग ढाई घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान वह राजातालाब के मेहदीगंज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा का दावा है कि जनसभा में 50 हज़ार से ज्यादा जनमानस उमड़ेगा। श्री मोदी की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

दोनों डिप्टी सीएम भी सभास्थल पर मौजूद रहेंगे। बनास डेयरी के चेयरमैन और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी भी मंच पर रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी सुबह तŸकरीबन 10:30 बजे पहुंचेंगे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर द्वारा मेहंदीगंज के लिए उड़ान भरेंगे।

प्रधानमंत्री 1629.13 करोड़ की 19 योजनाएं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 योजनाएं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही तीन जीआई को सर्टिफिकेट और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

वैसे श्री मोदी का दौरा उस वक्त हो रहा है जबकि वह हाल की कुछ अप्रिय घटनाओं की वजह से विपक्ष के निशाने पर आये हैं। विरोधियों ने उनके अपने संसदीय क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की निरंतर बिगड़ती हालत पर सवाल उठाये हैं और निरंतर दूसरे मुद्दों पर बोलने के बाद भी ऐसे मुद्दों पर उनकी चुप्पी की आलोचना की है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी हैं। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम भी किये गये हैं।