Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

पंबन ब्रिज का वर्टिकल लिफ्ट बीच में अटका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था इसका उदघाटन

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः नए पंबन रेल ब्रिज के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन में शुरुआती समस्या से रेलवे अधिकारी परेशान हुए है। रविवार (6 अप्रैल, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए नए पंबन रेल ब्रिज के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के बीच चिंता पैदा कर दी, जब लिफ्ट किए गए सेंटर स्पैन को नीचे करते समय बीच में ही अटक गया

हालांकि, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मुद्दे को एक छोटी सी समस्या बताकर खारिज कर दिया, जिसे अंततः सुलझा लिया गया। अधिकारी ने कहा, आज रामेश्वरम-तांबरम ट्रेन के उद्घाटन रन सहित सात ट्रेनें नए पुल पर चलीं। हालांकि रेल मंत्रालय ने नए रेल पुल को एक इंजीनियरिंग चमत्कार बताया है, जो जहाजों को इसके नीचे से गुजरने में सक्षम बनाता है, जिससे ट्रेनों की गति तेज होती है, लेकिन लिफ्ट स्पैन के साथ हुई घटना अधिकारियों के लिए शर्मनाक साबित हुई। उदघाटन के ठीक पहले इस ब्रिज की विशेषताओं के बारे में बढ़ा चढ़ाकर दावे किये गये थे और ठीक एक दिन बाद ही इसमें खामी नजर आयी।

यह बताया गया है कि वर्टिकल लिफ्ट स्पैन एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम के जरिए संचालित होता है, जिसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जबकि पुराने पुल के शेरज़र स्पैन को 16 श्रमिकों द्वारा मैन्युअल रूप से संचालित किया जाता था।

अधिकारियों ने कहा कि 654 टन वजनी वर्टिकल लिफ्ट को 5 मिनट और 30 सेकंड में 17 मीटर की ऊंचाई तक उठाया जा सकता है, जबकि इसे वापस नीचे लाने में भी उतना ही समय लगता है। हालांकि, इस घटना के दौरान, लिफ्ट स्पैन का पंबन-सिरा फंस गया, जबकि दूसरा सिरा (मंडपम) असमान रूप से नीचे आ गया, जिससे स्पैन तिरछा हो गया। लगभग 30 मिनट के बाद समस्या निवारण के बाद, अधिकारी लिफ्ट को वापस नीचे लाने में कामयाब रहे। वैसे यह परेशानी आगे ना हो, इसके लिए इंजीनियर पूरे ढांचा का गहन निरीक्षण कर रहे हैं ताकि जहां से यह गड़बड़ी हुई थी, उसे स्थायी तौर पर दूर किया जा सके।