Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

ऊपरी सदन में अनुराग ठाकुर को खडगे ने जमकर रगड़ा

सोशल मीडिया में वायरल हो गया है यह गलत बयान

  • सदन की कार्यवाही से हटाया गया था

  • बचाव में उतरे जगदीप धनखड़ भी फंसे

  • जयराम रमेश ने कहा मुद्दा मत भटकाइये

नईदिल्लीः राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य अनुराग ठाकुर द्वारा बुधवार को लोकसभा में वक्फ भूमि कब्जे को लेकर लगाये गये आरोप पर गुरुवार को सदन में भारी रोष व्यक्त करते हुये कहा कि श्री ठाकुर इसके लिए माफी मांगे नहीं तो अपने आरोप को सही साबित करें।

श्री खरगे ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर श्री ठाकुर की टिप्पणी पर अपना रोष जताते हुये कहा कि लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों द्वारा विरोध किये जाने पर इस टिप्पणी को वापस ले लिया गया था, लेकिन इससे उनकी छवि को जो नुकसान होना था हो गया। इसको लोकसभा की कार्यवाही से हटाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया और अन्य मीडिया में यह चल रहा है।

उन्होंने राजनीति में अपने लंबे करियर का हवाला दिया और निराशा व्यक्त की। उन्होंने माफी की मांग की और कहा अगर श्री ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और अगर वे आरोप साबित कर देते हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि यह साबित किया जाना चाहिए कि वह या उनके परिवार के सदस्यों ने किसी वक्फ जमीन पर कब्जा किया है।

उन्होंने कहा कि वह डरते नहीं हैं और वह झुकेंगे नहीं। श्री इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेज रिजिजू कुछ कहने लगे तभी तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन बोलने लगे जिस पर श्री रिजिजू बैठ गये। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि टिप्पणियों को हटाना कोई उपाय नहीं हो सकता। सदन में माफी मांगने से सदस्य की गरिमा बनी रहेगी।

उन्होंने हाल ही में समाजवादी पार्टी के सदस्य रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर की गयी टिप्पणी का उल्लेख करते हुये कहा कि यदि संसदीय संस्था के सम्मान में कुछ हटाया जाता है, तो किसी भी सदस्य को इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा मेरे लिए, प्रत्येक सदस्य की अपनी एक अमूल्य प्रतिष्ठा होती है, जिसे बनाए रखना होता है, और इसलिए जो कुछ भी हटाया गया है, उसे कभी भी चर्चा में नहीं आना चाहिए।

इस पर कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि श्री खरगे के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। इस पर सभापति ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये कहा कि श्री रमेश उन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री खरगे एक वरिष्ठ राजनेता हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वह अपनी बात रखने में पूरी तरह से सझम हैं।