Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

दोनों देशों का समृद्ध सांझा विरासत हैः नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे पर मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

  • राष्ट्रपति गोकुल से भी मुलाकात की

  • प्रथम महिला को रेशमी साड़ी का उपहार

  • राष्ट्रपति आवास में उनके सम्मान में भोज

पोर्ट लुईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्टेट हाउस में मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति धर्मबीर गोकुल से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच साझा इतिहास और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा की। अधिकारियों के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इस संदर्भ में, उन्होंने दोनों देशों के बीच साझा इतिहास और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों के अस्तित्व को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में दूसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेना उनके लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विशेष भाव से राष्ट्रपति गोकुल और प्रथम महिला वृंदा गोकुल को ओसीआई कार्ड सौंपे तथा उपहार के रूप में बनारसी रेशम साड़ी और गणेश प्रतिमा के अलावा बिहार का मखाना भेंट किया।

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सहयोग से स्थापित स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। श्री मोदी ने मॉरीशस में अपने आतिथ्य सत्कार और सम्मान के लिए राष्ट्रपति गोकुल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल भोजन का अवसर नहीं है, बल्कि भारत और मॉरीशस के जीवंत और घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मॉरीशस की थाली में न केवल स्वाद है, बल्कि मॉरीशस की समृद्ध सामाजिक विविधता की झलक भी है। इसमें भारत और मॉरीशस की साझी विरासत भी समाहित है। मॉरीशस की मेजÞबानी में हमारी मित्रता की मिठास घुली हुई है। श्री मोदी ने कहा,  इस अवसर पर, मैं राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल और श्रीमती बृंदा गोकुल के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण, मॉरीशस के लोगों की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ और, हमारे संबंधों के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराता हूँ।

मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल एवं प्रथम महिला श्रीमती बृंदा गोकुल ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास स्टेट हाउस में आयोजित इस भोज के आरंभ में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल, श्रीमती बृंदा गोकुल, उप राष्ट्रपति रोबर्ट हंगली और प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक बार फिर शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

श्री मोदी ने कहा,  इस आतिथ्य सत्कार और सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। यह केवल भोजन का अवसर नहीं है, बल्कि भारत और मॉरीशस के जीवंत और घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मॉरीशस की थाली में न केवल स्वाद है, बल्कि मॉरीशस की समृद्ध सामाजिक विविधता की झलक भी है। इसमें भारत और मॉरीशस की साझी विरासत भी समाहित है। मॉरीशस की मेजÞबानी में हमारी मित्रता की मिठास घुली हुई है। श्री मोदी ने कहा,  इस अवसर पर, मैं – राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल और श्रीमती बृंदा गोकुल के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण; मॉरीशस के लोगों की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ; और, हमारे संबंधों के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराता हूँ।