Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

जहाज में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी यात्रियों को

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों के लिए बेहतर सुविधा

  • खास श्रेणी के विमानों में सुविधा

  • वाई फाई इंटरनेट का इस्तेमाल

  • विदेशी उड़ानों पर परीक्षण हुआ

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः कई कारणों से अब तक हवाई जहाज के उड़ने के बाद उसमें इंटरनेट का इस्तेमाल प्रतिबंधित हुआ करता था। यह दलील दी गयी थी कि इससे हवाई उड़ान की अपनी मशीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस चुनौती को शायद एयर इंडिया ने दूर कर लिया है। इसलिए एयर इंडिया ने बुधवार को एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए321 नियो विमानों की ओर से संचालित घरेलू उड़ानों में वाई-फाई इंटरनेट की शुरुआत करने की घोषणा की।

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अब यात्रियों को उड़ान के दौरान निशुल्क इंटरनेट का उपयोग करने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य उपकरणों के माध्यम से इंटरनेट पर ब्राउजिंग, ईमेल भेजने, और अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए321 नियो विमानों की ओर से संचालित होने वाली घरेलू उड़ानों में  की गयी है।

एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा, हमें विश्वास है कि हमारे मेहमान वेब से जुड़ने के विकल्प की सराहना करेंगे और इन विमानों में एयर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे। घरेलू मार्गों पर वाई-फाई की तैनाती एयरबस ए350, चुनिंदा एयरबस ए321 नियो और न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर सहित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की सेवा करने वाले बोइंग बी787-9 विमानों की ओर से संचालित अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर चल रहे पायलट कार्यक्रम के बाद की गई है।

यह सेवा एयर इंडिया के सभी प्रमुख घरेलू मार्गों पर उपलब्ध होगी और इसके  जरिए यात्रियों को एक बेहतर और आधुनिक उड़ान अनुभव प्रदान किया जाएगा। कंपनी ने इसे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है, ताकि वे लंबी उड़ानों में भी अपनी कामकाजी गतिविधियों को जारी रख सकें या मनोरंजन के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकें। एयर इंडिया ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।