Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय Wildlife Success Story: मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी! बाघों के गढ़ में आबाद हुआ बारहसिंगा का कुनब... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 25 शहरों में पारा 40 पार; मौसम विभाग का 'लू' ... High Court Decision: 'जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक', नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुर... Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, 'तीन तलाक' से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय ... Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी ...

महाराष्ट्र में 72 लाख नये मतदाताः राहुल गांधी

चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद दोबारा बयान

नईदिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और भाजपा की शानदार जीत पर सवाल उठाए है। गुरुवार को चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया, इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों के बाद राज्य की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नए मतदाता जोड़े गए।

बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा, मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख मतदाता जोड़े गए, जिनमें से भाजपा ने 102 सीटें जीतीं। इससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। उनका यह बयान तब आया है जबकि चुनाव आयोग ने पूर्व में ऐसे आरोपों का खंडन करते हुए साफ किया था कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है और औसत तरीके से ही मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की 230 सीटों पर शानदार जीत के बाद विपक्ष चुनाव परिणामों पर विरोध कर रहा है। भाजपा ने अकेले 132 सीटें हासिल कीं। इससे पहले, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष मतदाता सूची में विसंगतियों और विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान में असामान्य वृद्धि की ओर ध्यान दिलाते हुए चिंता व्यक्त की थी।

प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों के बाद से 47 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि चुनाव आयोग ने 39 लाख का आँकड़ा दिया। चुनाव आयोग ने इस वृद्धि का बचाव करते हुए कहा कि यह अपेक्षित 2 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप है, जिसमें कई नए मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। लेकिन तथ्यों की जांच में यह बात चर्चा में आ गयी है कि आखिर इस मुद्दे पर दो परस्पर विरोधी बयानों में से सच कौन कह रहा है।