Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्ग में सनसनीखेज वारदात: उपसरपंच की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल और ₹4,000 लूटकर फरार हुए आरोपी बिलासपुर में SI का बेटा निकला 1.25 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड: नाबालिग पोती को डराकर उड़ाए कैश और ग... गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए पह... छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के 5 IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: सरगुजा, सुकमा समेत 5 वनमंडलों में ... सुकमा के तुमलपाड़ में क्रेशर प्लांट और खदान के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मनीष कुंजाम बोले— बिन... कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीए... धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का...

सोरोस और सोनिया मुद्दे से ध्यान भटकाना मकसदः नड्डा

भाजपा की तरफ से हमले की कमान थामी है भाजपा अध्यक्ष ने

  • कॉलेज के लड़कों जैसी हरकत कर रहे

  • कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया

  • जनता के बीच जाएंगे इस मुद्दे पर

नईदिल्लीः राज्यसभा में सदन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के विवादास्पद निवेशक जॉर्ज सोरेस और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संबंधों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद श्री नड्डा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सदन में लोकतंत्र की मर्यादा का सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने समय-समय पर प्रजातांत्रिक प्रणालियों को ताक पर रखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से संसदीय प्रणालियों की चर्चा करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणालियों की बात करने वाली कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता संसद भवन परिसर में राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की घटना की वीडियोग्राफी करते हैं और अन्य सदस्यों को इसके लिए उकसाते हैं।

उन्होंने कहा, मुझे तो ऐसा लगा जैसे मुझे कॉलेज के दिन याद आए। जब कॉलेज में यूनिवर्सिटी के बाहर कॉलेज के लड़के जैसे करते हैं उसी तरीके की हरकत संसद के परिसर में नेता विपक्ष करते हैं और श्रीमती सोनिया गांधी जी एक शब्द नहीं बोलती । उन्होंने कहा कि इससे संसदीय परंपराओं की मर्यादा गिरती है और संसदीय परंपराओं को चोट लगती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य श्रीमती गांधी और जॉर्ज सोरस के संबंधों के मुद्दे से ध्यान भटकाना है। उन्होंने कहा कि सब यह जानना चाहते हैं कि श्रीमती गांधी का ऐसे व्यक्ति से क्या संबंध है जो व्यक्ति हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है और मुसीबत में डालना चाहता है। वह व्यक्ति भारत की संप्रभुता पर प्रश्न खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इसकी कड़ी निंदा करता है और हम इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे। संसद में उत्पन्न गतिरोध को दूर किए जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की बुद्धिमत्ता पर निर्भर करता है कि वह किस तरह का कदम उठाती है।