Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे

संगठन ने 27 साल के युद्धविराम को तोड़ने की धमकी दी

एनएससीएन-आईएम का केंद्र सरकार पर विश्वासघात का आरोप

  • नेफ्यू रियो के नेतृत्व में अमित शाह से मुलाकात

  • अलग ध्वज और संविधान की मांग दोहरायी गयी

  • मिजोरम में 85.95 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आज  दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। रियो ने कहा, अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने नागा राजनीतिक मुद्दे, पूर्वी नागालैंड के राजनीतिक मुद्दे, नागालैंड-असम सीमा से संबंधित मुद्दों और राज्य में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। रियो के साथ उपमुख्यमंत्री-टीआर जेलियांग और वाई पैटन और मंत्री-सीएल जॉन, टेम्जेन इम्ना अलोंग, मेत्सुबो जमीर, साल्होतुओनुओ क्रूस भी थे। 16 नवंबर को हुई अपनी बैठक के दौरान कैबिनेट ने नागा मुद्दे के समाधान में तेजी लाने की आवश्यकता पर केंद्रीय नेताओं को प्रभावित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।नागालैंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ तत्काल नागा शांति वार्ता के लिए चर्चा हुई।

एनएससीएन-आईएम के महासचिव टी मुइवा ने एक बयान में केंद्र सरकार पर पहल समझौते की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐतिहासिक समझौते के अहम प्रावधानों, खासकर नगा राष्ट्रीय ध्वज और संविधान को मान्यता देने से जानबूझकर इनकार करती रही है। एनएससीएन (आईएम) ने तीन अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सरकार के साथ एक रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं ये नगा राजनीतिक मसले को सुलझाने के लिए अलग झंडा और संविधान की मांग पर अड़े हुए हैं।

असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि असम में भाजपा को हराने के लिए एकता जरूरी है।  उन्होंने कहा, असम में एकता के बिना, किसी के लिए भी भाजपा को हराना आसान नहीं है. असम में संयुक्त विपक्षी मंच के टूटने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, असम में एकता के बिना, किसी के लिए भी भाजपा को हराना आसान नहीं है। असम में उपचुनाव से ठीक पहले, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा, मैं एकता (संयुक्त विपक्षी मंच) का संस्थापक हूं, जिसे बाद में एकता का नाम दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दावा किया था कि वे 400 सीटें जीतेंगे औरअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पूरा भरोसा था कि भाजपा 14 में से 13 सीटें जीतेगी, लेकिन चुनाव नतीजों में क्या हुआ। हमने पिछले संसदीय चुनाव में 76 लाख वोट हासिल किए थे। वोट प्रतिशत के हिसाब से हम भाजपा से 0.5 प्रतिशत आगे थे।

हमें एकता और नई रणनीति की जरूरत है । हमने पहले ही अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। मुझे लगता है कि सभी भाजपा विरोधी ताकतें स्थिति को समझती हैं और मैं पहले से ही उनके संपर्क में हूं। दिसंबर तक हम एक साथ बैठकर रोडमैप तैयार करेंगे और अपना लक्ष्य हासिल करेंगे, भूपेन कुमार बोरा ने कहा। असम उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेन कुमार बोरा ने कहा, हमें इस उपचुनाव में 5 विधानसभा सीटों में से 4 विधानसभा सीटें जीतने की पूरी उम्मीद है।

उधर, आज असम राइफल्स और पुलिस ने मिजोरम के जोखाव्थार में 85.95 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया, दो को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स के अधिकारी ने कहा कि असम राइफल्स और पुलिस ने मिजोरम के जोखाव्थार में दो अलग-अलग अभियानों में 85.95 करोड़ रुपये की मेथाम्फेटामाइन की गोलियां और हेरोइन की भारी खेप बरामद की।