Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

दो प्रमुख नक्सली कैडर के नेता मारे गये

कांकेर में फिर से जबर्दस्त मुठभेड़ में मिली कामयाबी

  • गुप्त सूचना पर हुई थी घेराबंदी

  • मुफरसी के जंगल में नक्सली थे

  • घटनास्थल से हथियार भी बरामद

कांकेरः छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर जिले  के पखांजूर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के माओवादी मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही।  मारे गए नक्सलियों की पहचान रंजीत और संतोष के रूप में हुई है, जो डीवीसीएम (डिप्टी कमांडर) रैंक के थे।

इस मुठभेड़ को भी सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवान माड़ इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों का एक बड़ा ग्रुप देर रात मुफरसी के जंगल में छिपा हुआ था।

मौका देखते हुए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। पुलिस ने पहले से सतर्क रहते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली।  इस मुठभेड़ में रंजीत और संतोष की मौत हो गई, जो लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल थे। इन दोनों नक्सलियों के मारे जाने से नक्सली संगठन को एक बड़ा झटका लगा है।

पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त के बाद स्पष्ट हो पाया कि उनके खिलाफ विभिन्न संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे। गौरतलब है कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गये थे जबकि सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से नक्सलियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।