Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्योंगयांग यात्रा डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना को फिर से बड़ा झटका Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला...

कई देशों के कूटनीतिक दौरे पर रवाना हो गये प्रधानंत्री  मोदी

सत्रह वर्षों में पहली बार नाईजीरिया का दौरा होगा

  • पश्चिम अफ्रीकी देश सबसे पहले

  • ब्राजिल के शिखर सम्मेलन में भागीदारी

  • 50 साल में पहली बार भारतीय पीएम गुयाना में

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की ऐतिहासिक यात्रा से अफ्रीकी देश में खनन, बुनियादी ढांचे और रक्षा क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के लिए निवेश के अवसर खुल सकते हैं। संसाधन संपन्न पश्चिम अफ्रीका में 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी।

मोदी की यात्रा से सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, रक्षा उद्योग और ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ब्राजील में आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में  सार्थक  चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो पिछले वर्ष समूह की भारत की अध्यक्षता के एजेंडे पर आधारित है। मोदी ने नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी पांच दिवसीय यात्रा से पहले एक बयान में यह टिप्पणी की। प्रधानमंत्री का पहला गंतव्य नाइजीरिया होगा, जहां से वह ब्राजील जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा,  ब्राजील में मैं 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में त्रिगुट सदस्य के रूप में भाग लूंगा। पिछले वर्ष भारत की सफल अध्यक्षता ने जी-20 को लोगों का जी-20 बना दिया तथा वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को इसके एजेंडे में शामिल किया। 18 और 19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन शामिल होंगे।

भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 त्रिगुट का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा,  इस वर्ष ब्राजील ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया है। मैं ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के हमारे दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सार्थक चर्चाओं की आशा करता हूं। मैं इस अवसर का उपयोग कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए भी करूंगा।

55 देशों के अफ्रीकी संघ को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करना तथा यूक्रेन संघर्ष पर गहरे मतभेदों को दूर करते हुए नेताओं की घोषणा तैयार करना पिछले वर्ष जी-20 में भारत की अध्यक्षता के प्रमुख मील के पत्थर माने गए।

नाइजीरिया की अपनी यात्रा पर मोदी ने कहा कि यह  लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर होगा।  प्रधानमंत्री राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर 16-17 नवंबर को दो दिवसीय यात्रा पर गुयाना जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा होगी, जो पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है।

उन्होंने कहा,  मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी भरे स्वागत संदेश भेजे हैं।  अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना जाएंगे।

यह 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी। मोदी ने कहा,  हम अपने अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जो साझा विरासत, संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा,  मैं 185 साल से भी अधिक समय पहले प्रवास करने वाले सबसे पुराने भारतीय प्रवासियों में से एक को भी अपना सम्मान अर्पित करूंगा और साथी लोकतंत्र से जुड़ूंगा, क्योंकि मैं उनकी संसद को संबोधित करूंगा।