Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पकौड़ी के लिए 'जंग' और फिर मातम! बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने खाई सल्फास की गोली; तड़प-तड़प कर न... ई-रिक्शा में 'खौफ' की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भ... छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में 'मौत का रोपवे'! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16... PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा... Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है ये 'एक' सफेद मिठाई! नवरात्रि के चौथे दिन लगाए... गर्मी में 'वरदान' हैं चिया और सब्जा सीड्स! शरीर को रखेंगे AC जैसा ठंडा, बस भूलकर भी न करें ये एक गलत... थावे मंदिर में 'प्रसाद' के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; "हमसे ही...

बीस फीट लंबे सांप के बोझ से हिलना कठिन, देखें वीडियो

दुनिया को सबसे लंबे सांप से परिचित कराया युवक ने

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः एक गहरे हरे रंग पर गोल पीले धब्बे वाला विशाल सांप। अनुमानित आकार करीब 20 फीट लंबा है। इसके वजन के बारे में भी अनुमान है कि यह कमसे कम दो सौ किलोग्राम वजन का है। एक युवक ने उस विशाल सांप को अपने कंधे पर उठा लिया और जादू दिखाया। जिस सांप को कंधे पर बैठाकर युवक जादू करता नजर आ रहा है, वह ग्रीन एनाकोंडा है। इस अविश्वसनीय घटना का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

देखें वह वीडियो

वैसे बता दें कि यह ग्रीन एनाकोंडा ही अबतक पहचानी गयी तमाम प्रजातियों में सबसे लंबे आकार का सांप माना गया है। अभी हाल के दिनों में अमेजन के इलाके में एक 7।5 मीटर तक की लंबाई और लगभग 500 किलोग्राम वजन के साथ, यह नई प्रजाति अब तक खोजे गए सबसे बड़े और सबसे भारी साँप का खिताब रखती है।

उत्तरी ग्रीन एनाकोंडा को टीवी वन्यजीव प्रस्तोता, प्रोफेसर फ्रीक वोंक ने खोजा था, और यह कार के टायर जितना मोटा है। प्रोफेसर वोंक ने कहा, नौ देशों के 14 अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर, हमने दुनिया की सबसे बड़ी साँप प्रजाति, ग्रीन एनाकोंडा की खोज की। वैसे इस खोज के बाद रहस्यमय तरीके से इस सांप को मरा हुआ पाया गया। जिसके बारे में संदेह है कि उसे स्थानीय शिकारियों ने मार डाला था।

वैसे इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने हरे एनाकोंडा को अपने कंधों पर उठा लिया। सांप के वजन के कारण ठीक से चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही एनाकोंडा युवक के कंधे पर सवार होने के बाद अपनी गर्दन ऊपर की ओर उठाते हुए भी देखा गया है। यह वह वीडियो था जिसे सार्वजनिक किया गया था।

कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो पहले से ही कई लोगों द्वारा देखा जा रहा है। वैसे इस वीडियो के सत्यता की औपचारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की आंधी आ गई। वीडियो पर कई नेटिजन्स ने कमेंट भी किए हैं। एक नेटिज़न ने लिखा, सांप बहुत भारी लग रहा है। आपकी स्थिति भी ऐसी ही है। इसका वजन कितना है? एक अन्य ने लिखा, सांप इतना चमकदार क्यों है? क्या उस पर क्रीम लगाई गई है?