Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
घुटनों के उपस्थि को पुनर्जीवित कर लाभ दिखाया, देखें वीडियो जबरन प्रवेश और अपराध पर अधिक बातचीत West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि...

इस दिवाली पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा खत्म होगी: मोदी

राम की नगरी में शानदार दीप पर्व के आयोजन की तैयारी जारी

  • भगवान अपने निवास पर लौटे हैं
  • चौदह वर्षों का वनवास अब खत्म
  • राम मंदिर के बाद यह पहली दीवाली

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस दिवाली पर अयोध्या में 14 वर्ष नहीं बल्कि 500 वर्ष की प्रतीक्षा खत्म होगी। श्री मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवाली ऐतिहासिक है क्योंकि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को लाखों दीयों से रोशन किया जाएगा, जिससे उत्सव अभूतपूर्व होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, इस साल की दिवाली में भगवान राम एक बार फिर अपने निवास पर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतीक्षा आखिरकार 14 नहीं बल्कि 500 वर्ष बाद खत्म हुई है। इससे पहले श्री मोदी ने एक अन्य कार्यक्रम में इस बार की दिवाली को बहुत खास बताया और कहा कि यह पहली दिवाली है, जब पांच सौ वर्ष की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या धाम में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की दिवाली का साक्षी होना बड़े सौभाग्य की बात है।

श्री मोदी ने कहा, इस साल की दिवाली बहुत खास है, बहुत विशेष है। आपको लगेगा कि दिवाली तो हर बार आती है, इस बार विशेष क्या हो गया, मैं बताता हूं, विशेष क्या है। 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है।

उन्होंने कहा, इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिये, यातनायें झेलीं। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास, भव्य दिवाली के साक्षी बनेंगे। श्री मोदी ने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि इस वर्ष धनतेरस का त्योहार समृद्धि और स्वास्थ्य का संगम है, बल्कि यह भारत की संस्कृति और जीवन दर्शन का प्रतीक है।

ऋषि-मुनियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य को सर्वोच्च धन माना जाता है और यह प्राचीन धारणा योग के रूप में दुनिया भर में स्वीकार्यता पा रही है।