Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय क... कुरुक्षेत्र में वकील के घर ₹3.15 करोड़ की डकैती: CIA-1 और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने ... पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 20% तक क्षैतिज आरक्षण हरियाणा में नाती-नातिन को संपत्ति ट्रांसफर पर स्टाम्प शुल्क में 100% छूट: सरकार ने 2014 की अधिसूचना ... चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर पंचकूला में HKRN दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, 4 सितंबर को दिल्ली में बैठक पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में ₹10,000 की भारी कटौती, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला करनाल के VIP रोड पर अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, दो साइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा हरियाणा के राज्य विश्वविद्यालयों में 4 साल से खाली पद होंगे खत्म: वित्त विभाग का सख्त आदेश, बहाली के...

हरियाणा का शपथ ग्रहण दशहरा के बाद

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी समारोह में रहेंगे

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः हरियाणा में दशहरा के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक का श्रेय उन्हें दिया।

सैनी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। राज्य में पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री की प्रदर्शन और सुशासन की राजनीति और सबको साथ लेकर चलने के उनके दर्शन को देते हुए सैनी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।आज सीएम नायब सैनी, मैं और अन्य नेता हमारे केंद्रीय नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट करने आए हैं।

हम शपथ ग्रहण समारोह और अन्य जानकारी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद ही देंगे। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल और सरकार गठन पर चर्चा तब होगी जब भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी और नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

दूसरी तरफ ऐसा भी माना जा रहा है कि पार्टी के कद्दावर नेता अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी किये जाने की वजह से हरियाणा में भाजपा का समीकरण असंतुलित है। इसलिए बीच के समय में भाजपा नेतृत्व इस विवाद को भी सुलझा लेना चाहता है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सैनी को मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखा जाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री ने कल उनसे फोन पर बात करके और राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के लिए उन्हें और पूर्व मुख्यमंत्री एमएल खट्टर को श्रेय देकर इस बात के संकेत दिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पार्टी की रणनीति से निकटता से जुड़े हुए हैं और उन्होंने भाजपा हरियाणा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की ताकि उन्हें मतदाता समर्थन जुटाने और राज्य चुनावों में भाजपा के सुशासन और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रधानमंत्री ने पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं से जवान-किसान-पहलवान के संबंध में विपक्ष के हमले का सामना करने के लिए भी कहा।