Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fatehabad Liquor Scam: मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब होने का मामला; तत्कालीन थाना प्रभारी रिमांड ... Bhiwani Yoga Day: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान; कहा- 'युवाओं को नशे से बचाने के लिए योग ज... प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला आमने सामने हुई इंग्लैड में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ...

आयुष्मान खुराना और नीरज चोपड़ा सम्मानित

नयी दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)के यंग लीडर्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। आयुष्मान खुराना ने इस साल एक और उपलब्धि हासिल की है, वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं।

आयुष्मान और नीरज दोनों ही दुनिया भर के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अपने-अपने क्षेत्रों के दिग्गज ये दोनों युवा आइकॉन हमेशा देश का सिर गर्व से ऊँचा रखते हैं। फिक्की यंग लीडर्स अवॉर्ड्स 2024 में युथ आइकॉन ऑफ इंडिया के रूप में सम्मानित होने पर,

बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने कहा, युथ आइकॉन ऑफ इंडिया के रूप में सम्मानित होना मेरे लिए एक बड़ी बात है। मुझे लगता है कि मेरी फिल्मों की पसंद ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज को बेहतर बनाने की मेरी मंशा को आगे बढ़ाया है।

आयुष्मान ने कहा, अपने सिनेमा के माध्यम से, मैं एक उभरते हुए, गतिशील और बढ़ते हुए नए भारत की आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और मूल्यों को चित्रित करना और उन्हें प्रतिबिंबित करना चाहता हूँ। समावेशी स्क्रिप्ट और विषयों का चयन करके और क्रांतिकारी किरदार निभाकर, मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है

कि मैं अपने देश के लोगों से जुड़ सकूँ  और हर मौके पर यथास्थिति को चुनौती दूँ। अपने ब्रांड, फिल्मों और संगीत के साथ इस यात्रा के माध्यम से, मैं लोगों को मुस्कुराने, उनके दिलों में खुशी भरने, उन्हें एकजुट करने और दुनिया को यह बताने की कोशिश करता हूँ कि हमारा देश, हमारा युवा कितना तेजस्वी है।