Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

सैन्य अधिकारी समेत चार जवान शहीद

डोडा के इलाके में फिर से आतंकवादी हमला

जम्मू: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए। यह मुठभेड़ सोमवार शाम जम्मू संभाग के डोडा कोटी गांव के शिया धार चौंढ माता वन क्षेत्र में शुरू हुई थे। सेना के अधिकारी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक अधिकारी समेत चार जवानों ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया। सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने कल रात सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस की ओर से डोडा के उत्तर क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी किया था।

रात लगभग नौ बजे आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी की गयी, सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है। जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर जारी शोक संदेश में कहा, डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और जम्मू कश्मीर पुलिस कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। गौरतलब है कि 24 घंटे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी में लगे हुये थे।