Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...

बीएसएनएल के साथ इंटरनेट कारोबार में उतरेगी टाटा कंपनी

पूरे देश में फोर जी नेटवर्क पर काम चालू

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः रतन टाटा का टाटा समूह की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पूरे भारत में 4 जी नेटवर्क स्थापित करने के लिए सरकारी स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रही है। यह बीएसएनएल के साथ उसके 15,000 करोड़ रुपये के सौदे का एक हिस्सा है। 9 जून तक टीसीएस का मार्केट कैप 14.08 लाख करोड़ रुपये है।

टाटा समूह की इस कंपनी ने सरकार के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स के साथ मिलकर 4 जी नेटवर्क का परीक्षण शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही 1000 से ज़्यादा गांवों को बेहतरीन मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी। भारत संचार निगम निमिटेड ने कहा कि वह जल्द ही जिलों और तहसील कार्यालयों को जोड़ने के लिए सुव्यवस्थित संचार स्थापित करने की योजना बना रहा है।

पता चला है कि टीसीएस, भारत संचार निगम निमिटेड के साथ अपने 15,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत भारत के चार क्षेत्रों में बड़े डेटा सेंटर स्थापित कर रही है। भारत संचार निगम निमिटेड पूरे भारत में 4 जी और 5 जी सेवाएँ प्रदान करने के लिए नेटवर्क बिछा रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी 1 लाख साइटों पर 4 जी स्थापित करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने देश के विभिन्न हिस्सों में 4 जी सेवा के लिए 9,000 से अधिक टावर पहले ही स्थापित कर लिए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, टीसीएस, तेजस नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई ने 4 जी नेटवर्क की तैनाती के लिए भारत संचार निगम निमिटेड से लगभग 19,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए हैं, जिन्हें भविष्य में 5 जी में अपग्रेड किया जा सकता है। बीएसएनएल इस साल अगस्त में पूरे देश में 4 जी सेवाएँ शुरू कर सकता है।

जानकार मानते हैं कि टाटा के इस कारोबार में उतरने से अब पहले से कार्यरत कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा क्योंकि टाटा के साथ हमेशा से बेहतर गुणवत्ता का नाम जुड़ा रहा है। दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि टाटा और बीएसएलएन के संयुक्त प्रयास से अंबानी के रिलायंस को झटका लगने जा रहा है। वैसे भी पूरे देश में नेटवर्क के मामले में आज भी कोई निजी कंपनी बीएसएलएन के दस प्रतिशत इलाके तक नहीं पहुंच पायी है।