Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

सोनोवाल, रिजिजू के अलावा मार्गेरिटा बुलाये गये

पूर्वोत्तर के इलाके से मोदी 3 में तीन लोगों को आमंत्रण मिला


  • कैबिनेट में हिमंता की छाप नजर आयी

  • विप्लव देव के बदले पवित्रा को मौका

  • नवगठित मंत्रिपरिषद मणिपुर पर चर्चा करे


भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवगठित मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर से तीन प्रतिनिधि शामिल किया गया है। जिनमें सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू और राज्यसभा सांसद पाबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं। पाबित्रा मार्गेरिटा मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शामिल होने के लिए तैयार हैं, जो इस प्रतिष्ठित भूमिका में उनकी पहली नियुक्ति है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की जगह मार्गेरिटा को नियुक्त करने का निर्णय पार्टी की जटिल आंतरिक गतिशीलता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व संबंधी विचारों को उजागर करता है। पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में देब के अनुभव और लोकसभा में उनकी जीत के बावजूद, असम से राज्यसभा सांसद मार्गेरिटा के पक्ष में उनकी अनदेखी की गई। इस परिणाम में हिमंत बिस्वा सरमा की भूमिका स्पष्ट है। मार्गेरिटा को शामिल करना असम के अहोम समुदाय के लिए भी प्रतीकात्मक महत्व रखता है, जिसे मोदी की पिछली सरकारों में ऐतिहासिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

दूसरी ओर, मणिपुर कांग्रेस और कुकी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नवगठित मंत्रिपरिषद से मणिपुर के बारे में चर्चा करने का आग्रह किया है। कांग्रेस ने मांग की है कि मंत्रिपरिषद को पहले बैठक करनी चाहिए, मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सरकार ने हालात और खराब कर दिए हैं। उन्होंने मणिपुर में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अंगोमचा बिमोल अकोईजाम ने आंतरिक मणिपुर और अल्फ्रेड कान-नगाम आर्थर ने बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा-एनपीपी-एनपीएफ गठबंधन के थौनाओजाम बसंत कुमार सिंह और कच्चुई टिमोथी जिमिक को हराकर जीत हासिल की है।