Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

मोदी ने सत्ता पर दावेदारी की बात कही

अपने दम पर भाजपा अब सरकार बनाने की हालत में नहीं

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का सहारा लिया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस बयान से उन्होंने साफ संकेत दिया कि वह प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में अब भी कायम है। ऐसा तब हो रहा है जब भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से पीछे रह गयी है और उसे अन्य दलों के समर्थन की जरूरत है।

श्री मोदी ने लिखा, मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। उनके असाधारण प्रयासों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों को उनके समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। आंध्र प्रदेश ने एनडीए को असाधारण जनादेश दिया है! मैं राज्य के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं वहां के सारे नेताओँ और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं। हम आंध्र प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति के लिए काम करेंगे और आने वाले समय में राज्य की समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उड़ीसा का भी उल्लेख किया।

एक अलग पोस्ट में उन्होंने लिखा, धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और उड़ीसा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की शानदार जीत है। भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुझे अपने सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है।” नवीनतम रुझानों के अनुसार, उड़ीसा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 सीटों में से 78 सीटें हासिल की हैं तथा नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) को हराया है, जो 51 सीटों पर आगे चल रही थी।