Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... प्रदर्शनकारियों के साथ हूं, एयरपोर्ट परियोजना रद्दः विजय भारत ने गेंहू भेजने पर लगी रोक अब हटा ली वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर

केरल के इसी सप्ताह बारिश की उम्मीद

निर्धारित समय के आगे चल रहा है दक्षिण पश्चिमी मॉनसून

राष्ट्रीय खबर

तिरुअनंतपुरम: केरल में अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां भी अनुकूल होने का अनुमान है।

इसी अवधि के दौरान दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में यही स्थिति होगी। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर और 31 मई को रायलसीमा में बिजली चमकने के साथ आंधी आने का अनुमान है।

रायलसीमा में एक या दो स्थानों अगले 24 घंटों के दौरान और 30 मई से दो जून तक बारिश या गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में एक और दो जून को यही स्थिति रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के सैटेलाइट चित्रों से भी इस बात का पता चलता है कि मॉनसून के बादल अब समुद्र से केरल तट की तरफ बढ़ते आ रहे हैं। यह बादल निर्धारित समय से पहले ही श्रीलंका पहुंच गये थे। वैसे मॉनसून की बारिश प्रारंभ होने के पहले राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।