Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अपने कचड़े से उर्वरक संकट का समाधान करें सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा...

खुद ही अपने फर्जी मतदान का वीडियो बनाया

मामला उछला तो गिरफ्तार हुआ युवक

राष्ट्रीय खबर

लखनऊः समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने जब इस वीडियो को जारी करते हुए चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर दिया तो प्रशासन सक्रिय हो गया। दरअसल एक युवक ने आठ बार भाजपा को वोट देने का अपना वीडियो खुद ही रिकार्ड किया था। उसने यह वीडियो सार्वजनिक किया तो धीरे धीरे यह वायरल हो गया।

अब मामला गरमाने के बाद कथित तौर पर आठ बार मतदान करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उनके वोट डालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां देखा गया वह एक बूथ में घुसे और ईवीएम पर लगातार आठ बार भाजपा का बटन दबाया।

इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है पर देखने से यह पता चलता है कि युवक ने खुद ही अपने मोबाइल से यह वीडियो बनाया है। इसके बाद कांग्रेस और  समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एक साथ शेयर किया वीडियो। मामला गरमाने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि वह लगातार आठ बार ईवीएम में वोटिंग कर रहा था।

उस केंद्र से भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत हैं। उन्होंने अपने नाम के आगे वोट डाला। इस कारनामे का वीडियो उन्होंने खुद अपने मोबाइल फोन से लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नया गांव थाने में एफआईआर दर्ज की। प्रतीत त्रिपाठी नाम के शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस वीडियो पर चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो उनकी नजर में आ गया है। इस संबंध में संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आयोग के जो अधिकारी उस विशेष बूथ पर ड्यूटी पर थे, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी वीडियो शेयर किया। इसके अलावा कई कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर वीडियो शेयर किया था।