Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मंदिर और घर की पूजा: आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए क्या है सही तरीका? जानिए गुरुजी के अनुसार दोनों का म... गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने ... Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, 'नशा मुक्त पंजाब' के जरिए AAP को घेरने क... मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों... Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलि... Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की ... सीमांचल में भारत-नेपाल रिश्तों को नई पहचान: भारतीय पुरुषों से ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी नागरिक... West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग; अब 4 मई को खुल... दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में 'मौत का साया', फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों न... IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल ठाकुर को क्यों नजरअंदाज किया? कप्तान के ...

होटवार जेल में हेमंत से मिले सीएम और कल्पना सोरेन

रांचीः झामुमो विधायक सीता सोरेन के इस्तीफे से पहले सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को करीब साढ़े नौ बजे होटवार स्थित बिरसा मुंडा केद्रीय कारा में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर वर्तमान हालात पर चर्चा की.

करीब आधा घंटा बाद सीएम और कल्पना वहां से निकले. इसके कुछ देर बाद सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा पत्र शिबू सोरेन को सौंप दिया. उन्होंने लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

उन्होंने अपने पत्र में बताया कि जेएमएम के लिए मेरे स्वर्गीय पति ने अपने त्याग समपर्ण और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनायी थी. आज वह पार्टी नहीं रही, मुझे यह देख कर गहरा दुःख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है, जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शो से मेल नहीं खाते.

साथ ही शिबू सोरेन (गुरुजी बाबा के) अथक प्रयासों के बावजूद जिन्होंने हम सभी को एकजुट रखने के लिए कठिन परिश्रम किया, अफसोस कि उसके प्रयास भी विफल रहे. मुझे हाल ही में यह ज्ञात हुआ है कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ भी एक गहरी साजिश रची जा रही है.

मैं अत्यन्त दुःखी हूं. मैंने यह दृढ़ निश्चय किया हूं कि मुझे जेएमएम और इस परिवार को छोड़ना होगा. अतः मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं और आप से निवेदन करती हूं कि मेरे इस्तीफे को स्वीकार किया जाये।