Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

हिमंत की धमकी से हम डरने वाले नहीं: राहुल

राहुल गांधी के साथ सीधे टकराव की तरफ बढ़ते सीएम


  • पूरी राज्य सरकार एक परिवार के पास

  • यह असम राज्य के जनता की यात्रा है

  • किसी राज्य में पहले कोई परेशानी नहीं रही


राष्ट्रीय खबर

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को फिर से देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देते हुए रविवार को कहा कि वह प्रदेश में लूट मचा रहे हैं और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे भारी समर्थन से बौखला कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं लेकिन कांग्रेस के लोग उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

श्री गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अरुणाचल से फिर असम पहुंचने पर रविवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शर्मा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। असम की पूरी सरकार सिर्फ एक परिवार के लिए चलाई जा रही है और दिल्ली की भाजपा सरकार अडानी को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कौन है।

जवाब है, हिमंत विश्व शर्मा और ये बात असम की जनता और पूरा देश जानता है। जो लोग हमें धमका रहे हैं, वो ये जान लें कि ये राहुल गांधी की यात्रा नहीं है, असम की जनता की यात्रा है। राहुल गांधी और असम की जनता मुख्यमंत्री से डरते नहीं हैं, उन्हें जो करना है, कर लें। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कहा आपके मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य है। मैं जानता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जाता है, लेकिन आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं। आप हमारे बब्बर शेर हैं। आप सबने इतना प्यार दिया, हमारी मदद की और इसके लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा असम के युवाओं और किसानों पर अन्याय हो रहा है। यहां के युवा लाखों रुपए लगाकर स्कूल-कॉलेज जाते हैं लेकिन फिर पता चलता है कि असम में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता, छोटे दुकानदारों को नोटबंदी और जीएसटी से बर्बाद कर दिया गया। देश की पूरी सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए चलाई जाती है।

इसी के खिलाफ हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। श्री गांधी ने भाजपा आरएसएस पर भी हमला किया और कहा, भाजपा आरएसएस देश में नफरत और हिंसा फैला रही है। इनका लक्ष्य जनता का धन छीनकर देश के दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देने का है। इसलिए हमने पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की और उस यात्रा में हम लाखों लोगों से मिले। युवाओं ने हमसे बेरोजगारी और किसानों ने फसल के सही दाम न मिलने के मुद्दे उठाए। अब एक बार फिर से आपकी आवाज सुनने के लिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।

इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी का नाम आते ही संतुलन खो देते हैं और उलटे-सीधे कदम उठाना शुरू कर देते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा तथा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री शर्मा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर आपा नहीं खोना चाहिए और शांत होकर अपना काम करते रहना चाहिए।

उनका कहना था कि श्री गांधी की यात्रा का रूट तीन सप्ताह पहले बन गया था और उन्हें उनके रूट के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने में परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब श्री गांधी ने दक्षिण से उत्तर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और कई भाजपा शासित राज्यों से होती हुई, यह यात्रा गुजरी तो कहीं परेशानी नहीं हुई लेकिन असम के मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए वह गलत निर्णय ले रहे हैं।

श्री गांधी के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी कल नार्थ ईस्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी जी के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका गुवाहाटी में युवाओं के साथ युवा संवाद होगा क्योंकि असम में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वह 22 जनवरी को नेशनल मीडिया को संबोधित करेंगे। श्री बोहरा ने कहा आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने अरुणाचल प्रदेश से असम में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी जी ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर असम की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता जी और मुकुंद ककाती जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कल वह बोरदोवा थान जाएंगे, जो श्री श्री शंकरदेव का जन्मस्थान है। राहुल जी इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।