Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... टी रेक्स को पूर्ण आकार में चालीस साल लगते थे

1990 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा रिटायर

लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और महत्वपूर्ण पदों पर रहे

  • मूल रुप से भोजपुर जिला के निवासी हैट

  • पढ़ाई लिखाई उत्तर प्रदेश से पूरी की थी

  • जमशेदपुर में एएसपी और चाईबासा में एसपी रहे

दीपक नौरंगी

पटना: बिहार के आईपीएस अधिकारी 1990 बैच के नीरज  सिन्हा रिटायर हो गए हैं। आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा बिहार के भोजपुर जिला के रहने वाले हैं बचपन से लेकर स्नातक पढ़ाई लिखाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश से की है बिहार में ए एसपी के तौर पर दानापुर, ए एसपी जमशेदपुर और एसपी चाईबासा, एसपी नालंदा के पद पर कार्य किया। 1996 के मार्च महीने में यह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चले गए। बताया जाता है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कई महत्वपूर्ण पदों पर इनकी तैनाती रही है।

सिविल डिफेंस के डीजी नीरज सिन्हा जीके विदाई के सम्मान समारोह में विशेष सशस्त्र पुलिस 5 में इनको सह रैतिक परेड का आयोजन किया गया। वहां इन्हें सलामी रैतिक परेड देकर विदाई दी गई।

बिहार के कई आईपीएस अधिकारी इस विदाई समारोह के कार्यक्रम में शामिल थे। विदाई कार्यक्रम में स्वागत भाषण एडीजी हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार ने दिया और बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने अपने ही मित्र और अपने बैच के नीरज सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें सम्मान के तौर पर बेहतर पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

जिसमें 1990 बैच आईपीएस डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी, 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर, बिल्डिंग भवन के एमडी 1991 बैच के विनय कुमार, एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार सहित सभी एडीजी रैंक के आईजी और डीआईजी और एसपी रैंक के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।