Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप आरएसएफ नेता ने अपने लड़ाकों को खुली छूट दी जापान के फुजिसावा शहर में नये किस्म का वैचारिक तनाव बढ़ा 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम...

बंद घर से पांच नरकंकाल बरामद

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरुः स्थानीय लोगों ने चार साल से घर में किसी को नहीं देखा है. उसे लगा कि पूरा परिवार कहीं और चला गया है. लेकिन गुरुवार को पुलिस ने बंद घर के अंदर से पांच कंकाल बरामद किये। यह घटना कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुई।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि जो पांच लोग उस घर में नहीं मिले, उनके कंकाल उन्हीं के हैं। हालांकि पुलिस ने इस बात को पुख्ता करने के लिए जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर जाकर कंकालों की पहचान की। उन्होंने उस घर के अंदर से कई सबूत जुटाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उस घर में एक दम्पति रहते थे और उनके दो बच्चे थे – एक बेटा, एक बेटी और एक पोता। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमारी के कारण वे घर से बाहर नहीं निकलते थे।

पड़ोसियों ने दावा किया कि उन्होंने जुलाई 2019 के बाद अपने इलाके में किसी को नहीं देखा है। दूसरों से बहुत कम संपर्क रखने की वजह से लोगों ने कोई उत्सुकता नहीं दिखायी और माना गया था कि शायद यह परिवार कहीं और रहने चला गया है।

हाल ही में स्थानीय लोगों ने देखा कि घर के सामने के दरवाजे का एक हिस्सा टूटा हुआ है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अंदर से ताला तोड़कर अंदर घुसी। घर के अंदर पांच कंकाल मिले। उनमें से दो बिस्तरों के बीच लेटे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद निश्चित तौर पर पता चल सकेगा कि ये कंकाल किसके हैं। नरकंकार बरामद होने के बाद इस पूरे परिवार के विस्तृत विवरण भी खोजे जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि आस पास के लोगों से दूरी बनाकर रहने वाले यह लोग आखिर कौन थे और कहां से आकर यहां रहने लगे थे।