Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

इलाके से बाहर आया है सुंदरवन का आदमखोर, देखें वीडियो

राष्ट्रीय खबर

कैनिंगः सुंदरवन के सभी बाघ आदमखोर हैं, यह पता है। माना जाता है कि खारे पानी की वजह से इन जानवरों की भोजन पद्धति बदल गयी है और जंगल में मधु, मछली, केकड़ा या लकड़ी के लिए जाने वाले लोगों का शिकार करना उनके लिए सबसे आसान होता है। ऐसा ही एक आदमखोर बाघ शायद सुंदरवन के इलाके से बाहर घूम रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पास के कुलतली के गौड़चक इलाके में बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिली है। इसी वजह से वहां के ग्रामीण दहशत में है। अपने इलाके में ग्रामीणों ने नर्म मिट्टी पर बाघ के पंजों के निशान देखे हैं। दक्षिण चौबीस परगना का यह इलाका पहली बार बाघ की मौजूदगी को महसूस कर रहा है। वैसे अब तक बाघ ने किसी इंसान पर हमला नहीं किया है।

कैसे नदी पार कर जाते हैं सुंदरवन के बाघ

वहां से बाघ आने की सूचना पर वन विभाग के लोग गये थे। विभागीय कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिए इलाके में तार की जाली भी लगायी थी। वहां नजरदारी करने के बाद भी रात के अंधेरे में इस जाल को तोड़ने की कोशिश का नतीजा दिखा है। रविवार की सुबह लोगों ने एक स्थान पर पाया कि वन विभाग द्वारा बचाव के लिए लगाये गये लोहे के जाल को तोड़ने की कोशिश की गयी है।

इसका निष्कर्ष है कि बाघ अब भी इलाके में आना चाह रहा है। करीब में ही सुंदरवन होने की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि यह सुंदरवन का आदमखोर बाघ ही है। वैसे भी वहां के बाघ आकार में छोटा होने के बाद भी अधिक शक्तिशाली होते हैं। इनमें से एक बाघ को वहां की नदियों से तैरता हुआ बांग्लादेश के इलाके तक चला गया था।

उस पर लगे रेडियो कॉलर की वजह से यह जानकारी मिल पायी थी। आम तौर पर बाघ अपने इलाके में करीब चालीस वर्ग किलोमीटर में चहलकदमी किया करता है। हाल के दिनों में सुंदरवन में बाघों की आबादी बढ़ने की वजह से हो सकता है कि कोई बाघ अपना नया इलाका तलाशते हुए इस इलाके में आ पहुंचा है। इसी वजह से बाघ को वापस नहीं भेजे जाने तक स्थानीय ग्रामीण आतंकित है। शनिवार के बाद रविवार को भी नये इलाके में बाघ के पंजों के निशान देखे जाने की वजह से लोगों काफी डरे हुए हैं।