Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

काली पूजा स्वागत समिति हरमू रोड की भव्य महाआरती 12 को

रांचीः काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड, रांची द्वारा आयोजित माँ काली की भव्य पूजा के विषय में जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष  प्रेम वर्मा ने बताया कि विगत पैंतीस वर्षों से समिति द्वारा मां काली की पूजा का आयोजन किया जा रहा है।  समय के साथ समिति द्वारा आयोजित पूजा का स्वरूप और भव्यता में लगातार वृद्धि होती गयी जिसमें समिति के कर्मठ सदस्यों पदाधिकारियों व सहयोगियों का भरपूर सहयोग और योगदान रहा।  समिति पूजा के सफल आयोजन के अलावे सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मुद्दों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रही है।

विगत कई वर्षों से समिति द्वारा माँ काली की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष जन सरोकार की विभिन्न आयामों के प्रति समर्पित किया जाता रहा है जिसमें स्वछता, नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ, पर्यावरण सुरक्षा, देश की सुरक्षा प्रहरी वीर सैनिकों की दीर्घायु की कामना व जल संरक्षण प्रमुख रहे हैं। इस वर्ष समिति द्वारा महाआरती का आयोजन तेरह नवंबर शुक्रवार को संध्या छ बजे से पूजा प्रांगण में किया जा रहा है जिसमें एक हजार एक महिला भक्त एक रंग और डिजाइन की साड़ी पहन कर मंगल श्रृंगार कर गयारह दियों की थाली सजाएगी और माँ काली की आरती उतारेगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की महाआरती समर्पित है अयोध्या में  पांच सौ साल से चले आ रहे मंदिर निर्माण के संघर्ष में मिली ऐतिहासिक विजय के विजयोत्सव के निमित्त जिसमें गयारह हजार गयारह दिए प्रजवलित किए जाएंगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम की भव्य और विशाल मंदिर के निर्माण के प्रति।  चौदह नवम्बर मंगलवार को समिति द्वारा महाभोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में माता भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण प्रसाद आपके द्वार का होगा जिसमें समिति द्वारा घर घर माँ काली का महाभोग प्रसाद पहुँचाया जाएगा।

पंद्रह नवम्बर बुधवार को को  माता की नित्य पूजा अर्चना के पश्चात् सुहागिनों द्वारा माँ काली की खोईछा भरा जाएगा मिष्टान्न भोग अर्पण किया जाएगा और माता को विदाई दी जाएगी। संध्या चार बजे से माँ काली की विराट विर्शजन शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते बड़ा तालाब पहुंचेगी जहाँ माँ काली की प्रतिमा विर्शजन की जाएगी उसके बाद पूजा प्रांगण में शांति  पूजन के साथ चार दिवसीय उतसव का समापन होगा। श्री वर्मा ने बताया की इस वर्ष माँ काली की पूजा बारह नवम्बर से पंद्रह नवम्बर तक की जा रही है इसके लिए आर्कषक पूजा पंडाल का निर्माण विद्युत साज सज्जा व माँ काली की नयनाभिराम प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।  उन्होंने इस अवसर पर समस्त धार्मिक सामाजिक संगठनों  स्थानीय व जिला प्रशासन,धर्म प्रेमी सज्जनों माता भक्तों से सहयोग और पूरे आयोजन में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में रवि प्रकाश, राज कुमार सिंह, रंजीत गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अजय जयसवाल, पप्पू वर्मा, अशोक कुजूर, दिनेश प्रजापति, सत्यम चंद्रवंशी, उमेश वर्मा, अनिल माथुर, सच्चिदानंद सोनी, राजेश गुप्ता, उदय वर्मा, राजेश कुमार, मनीष वर्मा, अजीत शर्मा, संजय लाल गुप्ता, संदीप वर्मा, आशुतोष पाठक, सुनील सिंह एवं अमित कुमार सहित पूजा समिति के अन्य कार्यकर्ता लगातार परिश्रम कर रहे हैं।