Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Sunflower Procurement: हरियाणा के किसानों के लिए राहत; सूरजमुखी खरीद के लिए 60 दिन के लिए फि... Hansi Crime News: करोड़ों के लेनदेन में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या; पूनम और होशियार सिंह समेत 4 पर ... Haryana Health Infrastructure: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; पानीपत अस्पताल के लिए 219 पद... Haryana Prepaid Smart Meter: हरियाणा में पहले सरकारी दफ्तरों और कर्मचारियों के घरों में लगेंगे प्रीप... Hansi Sorphi Crime: हांसी में तालिबानी बर्बरता; युवक को कुएं में उल्टा लटकाकर पीटा, 8 पर केस दर्ज Sonipat Mahendra Singh Case: सोनीपत के 28 साल पुराने महेंद्र सिंह मर्डर केस में हाई कोर्ट का बड़ा फै... Radaur Crime News: राइट डायरेक्शन वीसा ग्रुप के मालिकों को मिली जान से मारने की धमकी; कोठी के बाहर प... Nuh Circuit House Accident: बिजली की कवर्ड लाइन पर कुल्हाड़ी मारते ही लगा करंट; कपड़ों में लगी आग, ह... Jalandhar Gold Silver Rate Today: जालंधर में सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल; 24 कैरेट गोल्ड ₹1,56... Amritsar Bandh News: घल्लूघारा दिवस पर अमृतसर बंद का व्यापक असर; दल खालसा ने निकाला मार्च

बेंगलुरु में फिर नजर आया एक और तेंदुआ

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरु: यहां के कुडलू गेट के पास तेंदुए को मारे जाने के कुछ दिनों बाद, वन अधिकारियों ने एक और बड़ी बिल्ली की तलाश में पिछले 24 घंटे बिताए हैं। इस तेंदुआ को नागरिकों ने दक्षिण पूर्व बेंगलुरु में एनआईसीई रोड के पास चिक्का तोगुर में एक घर के बगल में देखा था। 1 नवंबर के ऑपरेशन के बाद से ही विभाग चिंता में है, जिसमें तीन लोगों को घायल करने के बाद करीब 12 साल के एक तेंदुए को मार गिराया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है कि लोगों का जीवन और आजीविका प्रभावित न हो। निवासियों को सतर्क कर दिया गया है और अनुरोध किया गया है कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी हंगामे से बचाव अभियान प्रभावित होगा।

वन अधिकारियों को शिकायत मिली कि चिक्का तोगुर में लक्ष्मी देवी मंदिर के पास एक घर के बगल में एक तेंदुआ देखा गया है। सीसीटीवी में यह कैद हुआ था। अधिकारियों ने ने कहा, शनिवार शाम को एक तेंदुए की सूचना मिली थी और जानवर को बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हमारे कर्मियों को अभी तक दृश्य पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एक जाल स्थापित किया गया है और हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

कुडलू गेट के पास एक नवंबर को हुए ऑपरेशन के दौरान विभाग के कुछ कर्मचारियों को दूसरे तेंदुए की मौजूदगी की आशंका हुई थी। पैर के निशान से इसका पता चला था कि वहां कोई दूसरा तेंदुआ भी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एक दूसरे युवा तेंदुए के मौजूद होने की अटकलें थीं लेकिन इस मुद्दे पर आगे नहीं बढ़ा जा सका।

एक अधिकारी ने कहा, हमने पूरे इलाके की तलाशी ली लेकिन तब उसका पता नहीं चल पाया था। अधिकारी ने कहा कि यह संभव है कि एक युवा और अधिक फुर्तीला तेंदुआ कुडलू गेट से लगभग 4 किमी दूर चिक्का तोगुर की ओर आया होगा। उन्होंने कहा, जानवर की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद ही कोई विश्लेषण संभव है। तब तक, हम इसे एक आपातकालीन स्थिति के रूप में मानेंगे जहां जानवर को बचाया जाना जरूरी है। दरअसल यह पहले जंगल का ही इलाका था, जहां अब इंसानों ने कब्जा जमा लिया है।