Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Khunti Murder Case: खूंटी में रिश्तों का कत्ल; दो पोतों ने अपनी ही 68 वर्षीय दादी की हत्या कर नदी कि... Jamshedpur Road Accident: सालगाजुड़ी में हाइवा की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; सड़क जाम कर कि... Rania Murder Case: खूंटी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; सड़क दुर्घटना बताकर साक्ष्य मिटाने की को... Bokaro Crime News: चीरा चास में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना; लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; 3-4 डिग्री बढ़... Akal Takht Sahib Meeting: सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का बड़ा खुलासा; ब... Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए...

जी 20 नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आये विश्व नेताओं ने आज राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, चीन के प्रधानमंत्री ली चियांग, इटली की प्रधानमंत्री जिओर्जियो मेलोनी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, जर्मनी के चांसलर ओलोफ शोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव तथा अन्य राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख राजघाट पहुंचे।

राजघाट पहुंचने पर सभी मेहमान नेताओं का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। सभी नेता एकसाथ बापू की समाधि पर गये और तीन ओर एक साथ दो मिनट का मौन धारण करके खड़े रहे और फिर पुष्पचक्र अर्पित किये। मेहमान नेताओं ने आगंतुक पुस्तिका पर अपने उद्गार भी व्यक्त किये।