Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

एनयूजेआई का जयपुर में शुरू हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

  • निम्स यूनिवर्सिटी के सभागार में हो रहा कार्यक्रम

  • देश भर के पत्रकार शामिल हो रहे हैं इस आयोजन में

  • झारखंड के राजीव नयनम पूर्वी क्षेत्र के सचिव बने

राष्ट्रीय खबर

जयपुर : इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ जर्नलिस्टस (आईएफजे) से सम्बन्ध नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस (एनयूजे आई) का इकाई संगठन जर्नलिस्टस एसोसिएसन ऑफ़ राजस्थान (जार) ने एनयूजे आई का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया है। यह अधिवेशन जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी के सभागार में हो रहा है।

अधिवेशन में एनयूजे आई के पूरे देश में संगठन इकाई झारखण्ड, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा के पत्रकार शामिल हुए। सभी प्रदेशों से आए इकाई संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेशों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय अधिवेशन के उदघाटन समारोह प्रारम्भ कार्यक्रम में बतौर अतिथि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राजस्थान सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह राठौर, दाती महाराज, निम्स यूनिवर्सिटी के प्रबंधक ड्रॉ पंकज सिंह, एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी उपस्थित है।

अतिथियों ने अपने संबोधन में पत्रकार हित की बात करते हुए पत्रकारों को पेंशन, स्वास्थ्य बीमा एवं पत्रकार सुरक्षा कानून की बात कही। अधिवेशन में एन यू जे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने ईस्ट जोन के लिए झारखंड के प्रदेश महासचिव राजीव नयनम को सचिव मनोनीत किया। झारखंड प्रदेश से अधिवेशन में शामिल पत्रकारों ने एन यू जे आई के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस के प्रदेश महासचिव राजीव नयनम (चाईबासा), उपाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा(कोडरमा), मनोज मिश्र (रामगढ़), अरविन्द प्रताप (रांची), धीरेन्द्र चौबे (गढ़वा) के नेतृत्व में पलामू से नागेंद्र शर्मा, लातेहार से राजेश कुमार, सौरव गुप्ता, बालूमाथ से कौशर अली, लोहरदगा से सतीश शाहदेव, कयूम खान, रामगढ़ से लालकिशोर महतो, आकाश शर्मा, चाईबासा से गौरी शंकर झा, उदय प्रताप सिंह, आनंद प्रियदर्शी, हरि नारायण शर्मा, रुपेश प्रधान, गढ़वा से वैभव कुमार शामिल हैं।